1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. जून में पड़ेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानिए इसका क्या होगा असर

जून में पड़ेगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, जानिए इसका क्या होगा असर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 20, 2020 05:22 pm IST,  Updated : May 20, 2020 08:41 pm IST

साल 2020 का दूसरा चंद्र ग्रहण 5-6 जून को होगा। इस ग्रहण का असर राशि के जातकों पर पड़ सकता है।

When is lunar eclipse in 2020: साल 2020 का दूसरा चंद्र ग्रहण 5-6 जून को होगा। इस ग्रहण का असर राशि क- India TV Hindi
Lunar Eclipse 2020: साल 2020 का दूसरा चंद्र ग्रहण 5-6 जून को होगा। इस ग्रहण का असर राशि के जातकों पर पड़ सकता है।  Image Source : INSTRAGRAM/MAXIMAXOO

हिंदू धर्म में चंद्र ग्रहण और सूर्य ग्रहण का बहुत अधिक महत्व है। ग्रहों की चाल और राशि बदलने से हर किसी के जीवन में कुछ न कुछ प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें कि साल 2020 में 4 चंद्र ग्रहण लगने जा रहे हैं। इस साल का पहला चंद्र ग्रहण 10-11 जनवरी को लगा था। वहीं दूसरा जून में लगने जा रहा है।  इस चंद्र ग्रहण को 'वुल्फ मून' भी कहा जाता है। जानिए 2020 में कब और कहां लग रहा हैं चंद्र ग्रहण।  

चंद्र ग्रहण क्यों होता है?

चंद्रमा का पृथ्वी की ओट में आ जाना। उस स्थिति में सूर्य एक तरफ, चंद्रमा दूसरी तरफ और पृथ्वी बीच में होती है। जब चंद्रमा धरती की छाया से निकलता है तो चंद्र ग्रहण पड़ता है।

कब होगा दूसरा चंद्र ग्रहण

साल 2020 का दूसरा चंद्र ग्रहण 5-6 जून को होगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार ये चंद्र ग्रहण 5 जून की रात 11 बजकर 16 मिनट से शुरू होगा जो 6 जून की सुबह 2 बजकर 34 मिनट तक रहेगा। यह ग्रहण ज्येष्ठा नक्षत्र और वृश्चिक राशि में होने वाला है। 

Vastu Tips: झाड़ू को इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें ये बातें, नहीं बन सकता है आर्थिक परेशानी का कारण

चंद्र ग्रहण 2020
Image Source : INSTRAGRAM/MAXIMAXOOचंद्र ग्रहण 2020

जून में पड़ने वाले चंद्र ग्रहण का क्या होगा असर

ज्योतिषों के अनुसार दूसरा चंद्र ग्रहण वृश्चिक राशि में होगा। इसलिए थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। वृश्चिक राशि में होने के कारण आपकी राशि और लग्न और 3वां, 5वां, 7वां और 11वां भाव प्रभावित होगा। 7वां भाव के कारण जीवनसाथी के सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। वहीं अन्य भावों के कारण सेहत संबंधी समस्याओं के साथ भाई-बहन के रिश्ते में खटास आने की भी आशंका है।

कब होगा साल 2020 का तीसरा चंद्र ग्रहण  

इस साल का तीसरा चंद्र ग्रहण पूर्णिमा के दिन 5 जुलाई को धनु राशि में सुबह 8 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर 11 बजकर 21 मिनट तक रहेगा। दिन होने के कारण यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा। 

कब होगा चौथा चंद्र ग्रहण

अब बात करें तो चौथे चंद्र ग्रहण की तो वह 30 नवंबर को दोपहर 1 बजकर 34 मिनट से शुरू होगा और शाम को 5 बजकर 22 मिनट पर समाप्त होगा। दिन होने के कारण भारत में इसे देखना संभव नहीं हो पाएगा।

Vastu Tips: इन 5 चीजों से गलती से भी न सजाइए घर, हो सकती है आर्थिक हानि

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल