1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. पति की मौत के बाद माधवी ने नहीं मानी हार, उनका पेशा अपनाकर बनीं झारखंड की पहली महिला मूर्तिकार

पति की मौत के बाद माधवी ने नहीं मानी हार, उनका पेशा अपनाकर बनीं झारखंड की पहली महिला मूर्तिकार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 12, 2021 08:00 am IST,  Updated : Oct 12, 2021 03:00 pm IST

रांची में रहने वाली माधवी पाल पिछले कई सालों से मां दुर्गा की मूर्तियां बना रही हैं।

Madhavi Pal reportedly first woman who makes the idol of Jharkhand- India TV Hindi
Madhavi Pal reportedly first woman who makes the idol of Jharkhand Image Source : TWITTER/ANI

देशभर में नवरात्र का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है।  बीते 2 सालों से कोरोना के कारण नवरात्र का पर्व काफी फीका रहा। मगर इस बार नवरात्र में काफी रौनक नजर आ रही हैं। वहीं दूसरी ओर मूर्ति बनाने वाले कारीगर भी काफी खुश नजर आ रहे हैं। आमतौर पर मां दुर्गा की मूर्ति पुरुष बनाते हैं। लेकिन झारखंड के रांची में एक ऐसी महिला हैं जो मां दुर्गा की खूबसूरत मूर्ति पिछले कई सालों से बना रही हैं। माना जा रहा है कि झारखंड की वह पहली महिला हैं जो मूर्तियां बनाती हैं।  माधवी उन महिलाओं में से एक है जिन्होंने पति की मौत के बाद घर पर नहीं बैठी बल्कि उनके बिजनेस को अपना बनाकर अब वह दूसरों के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं। 

माधवी पाल मां दुर्गा की मू्र्ति बेहद खूबसूरत बनाती हैं। मां के साथ-साथ वह गणपति सहित कई अन्य मूर्तियां भी बनाती हैं। माधवी की हाथ की कलाकारी काफी देखने लायक है। उनकी हर एक मूर्ति बेहद आकर्षक है। 

'बंटवारे' के दर्द को दर्शाता है कोलकाता ये दुर्गा पंडाल, देखिए तस्वीरें

एएनआई से बात करते हुए मूर्ति बनाने वाली माधवी पाल बताती हैं कि उनके पति के देहांत के बाद उन्होंने उनके मूर्ति निर्माण के व्यवसाय को आगे बढ़ाया।

वह कहती हैं, "मैंने साल 2012 में अपने पति की मृत्यु के बाद शुरू किया था। यह उनका व्यवसाय था। जब तक मैं जीवित हूं तब तक इसे करती रहूंगी।"

माधवी अपने पति के बारे में बात करते हुए कहती हैं कि मेरे पति का काम बहुत मशहूर था और लोग उन्हें अच्छी तरह जानते थे। मैं जितना कर सकती हूं कर रही हूं। उनके मरने के बाद कई मजदूर हमें छोड़कर चले गए थे। उन्हें इस बात का शक था कि क्या मैं उनकी सौलरी दे पाऊंगी? लेकिन मेरे पास जितने भी कार्यकर्ता हैं मैं उनके साथ काम कर रही हूं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल