1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Maha Shivratri 2018: महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग में चढ़ाएं ये 11 चीजें, भगवान शिव करेंगे हर इच्छा पूरी

Maha Shivratri 2018: महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग में चढ़ाएं ये 11 चीजें, भगवान शिव करेंगे हर इच्छा पूरी

 Edited By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Feb 12, 2018 04:16 pm IST,  Updated : Feb 12, 2018 07:33 pm IST

Maha Shivratri 2018: हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का बहुत अधिक महत्व है। इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए हम ऐसी चीजें अर्पित करते है। जिससे वह प्रसन्न होकर आर्शीवाद दें। जानिए ऐसी कौन सी चीजें है जिन्हें चढ़ाने से वह तुरंत प्रसन्न हो जाएं।

Maha shivratri 2018- India TV Hindi
Maha shivratri 2018

Maha Shivratri 2018: महाशिवरात्रि पूरे भारतवर्ष में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाई जाती है। इस दिन भगवान शिव का दिन होता है। जिनका जलाभिषेक करने से वह जल्दी प्रसन्न होते है। शास्त्रों के अनुसार इस दिन भगवान शिव की मां पार्वती के साथ विवाह हुआ था। इस महापर्व की बहुत अधिक मान्यता है। जो कि इस बार 13 या 14 फरवरी के बीच में है।   

हिंदू धर्म के शास्त्रों में माना जाता है कि भगवान शिव की पूजा करने से बहुत अधिक लाभ मिलता है। इनकी उपासना सच्चे मन से करने से सभी कष्ट, संकट और परेशानियां दूर हो जाती है।

  • शिवपुराण एक ऐसा पुराण है जिसमें भगवान शिव के बारें में विस्तार से दिया गया है कि भगवान शिव किस चीज से खुश होते है। उन्हें किया चीज चढ़ाने से वह किस प्रकार का फल देते है। जानिए ऐसे कौन से चीजें है। जिन्हें भगवान शिव पर चढ़ाने पर वह अवश्य खुश होते है।
  • भगवान शिव को शमी के पत्ते बहुत ही प्रिय होते है। इन्हें चढ़ाने से आपको मोक्ष की प्राप्ति होती है। इसलिए इस दिन शमी की पत्तियां जरुर चढ़ाएं।
  • अगर आप चाहते है कि माता अन्नपूर्णा आपके घर से कभी न जाएं तो भगवान शिव को जूही का फूल अर्पित करें।
  • शिवपुराण के अनुसार किसी न किसी फूल से कोई न कोई फल मिलता है। इसी प्रकार कनेर के फूलों के भगवान को अर्पित करने से आपको नए कपड़े मिलते है। साथ ही धनलाभ मिलता है।
  • अगर आप चाहते है कि आपका बिजनेस दिनों-दिन बढ़ेंतो भगवान शिव को हरसिंगार के फूल अर्पित करें।
  • संतान प्राप्ति के लिए भगवान शिव को धतूरे के फूल चढ़ाएं। साथ ही वह पुत्र आपके कुल का नाम रोशन करेगा।

अगली स्लाइड  में पढ़ें और चीजों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल