1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Maha Shivratri 2018: महाशिवरात्रि के दिन राशि के अनुसार भगवान शिव को चढाएं ये चीज, चमक जाएगी किस्मत

Maha Shivratri 2018: महाशिवरात्रि के दिन राशि के अनुसार भगवान शिव को चढाएं ये चीज, चमक जाएगी किस्मत

 Written By: Shivani Singh @lastshivani
 Published : Feb 07, 2018 11:35 pm IST,  Updated : Feb 13, 2018 11:16 pm IST

महाशिवरात्रि के दिन शिव के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं और पूरी निष्ठा से उनकी उपासना करते हैं। राशि के अनुसार महाशिवरात्रि के शिव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यह शास्त्रीय विधि बेहद खास है।

maha shiv ratri- India TV Hindi
maha shiv ratri

धर्म डेस्क: भगवान शिव को प्रसन्न करने के कई बार ऐसे व्रत आते है। जिस दिन इन्हें खुश कर सकते है लेकिन महा शिवरात्रि एक ऐसा दिन है। जिस दिन अगर सच्चे मन से पूजा की जाएं, तो हर मनोकामना पूर्ण होती है।

महाशिवरात्रि के लिए हर कोई अपने-अपने तरीके से भगवान शिव को प्रसन्न करना चाहता है।  हर कोई चाहता है कि भगवान शिव का आर्शीवाद उन्हें मिलें। जिससे कि उसका जीवन ठीक से चले। इस बार महाशिवरात्रि (MahaShivratri 2018) 14 फरवरी को है। इस दिन राशि के अनुसार भगवान शिव की पूजा और इन चीजों का भोग लगाकर आसानी से उन्हें प्रसन्न कर सकते है।

महाशिवरात्रि के दिन शिव के भक्त उन्हें प्रसन्न करने के लिए व्रत रखते हैं और पूरी निष्ठा से उनकी उपासना करते हैं। राशि के अनुसार महाशिवरात्रि के शिव को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यह शास्त्रीय विधि बेहद खास है।

मेष राशि

महाशिवरात्रि के दिन शिव को दूध मिश्रित जल का अर्पण करें। शिव को जल अर्पण करने के बाद 'ह्रीं ओम नमः शिवाय ह्रीं' इस मंत्र का शुद्ध-शुद्ध 108 बार जप करें। शिवलिंग पर गन्ने का रस, शहद, गु़ड और धतूरे का पुष्प चढाएं।

वृष राशि
इस दिन श्रीशैल में विराजमान शिव के मल्लिकार्जुन स्वरूप का ध्यान करना चाहिए। इसके बाद श्रद्धापूर्वक शिवलिंग पर 'ॐ नमः शिवाय' इस मंत्र से जलाभिषेक करें। फिर संभव हो तो कच्चे दूध, दही और बेलपत्र चढाएं।

maha shiv ratri
maha shiv ratri

मिथुन राशि
इस दिन भगवान शिव को 'ऊं नमो भगवते रूद्राय' इस मंत्र से जल अर्पित करें। शिवलिंग पर जल अर्पण के बाद जितना संभव हो सके 'ऊं नमो भगवते रूद्राय' इस मंत्र का जाप करें। साथ ही शिव की पूजा में हरे फल और बेलपत्र का अर्पण भी करें।

कर्क राशि
इस दिन शिव की विशेष कृपा प्राप्त करने के लिए सर्वप्रथम शिवलिंग पर दूध का अभिषेक करें। इसके बाद 'ऊं हौं जूं सः' इस मंत्र का जाप जितना संभव हो सके करें। इसके अलावे हरे फल, मक्खन, मूंग आदि का भी अर्पण करें।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल