1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. महाशिवरात्रि 2021: 12 ज्योतिर्लिंग में से एक उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुआ शिवलिंग का अभिषेक, देखें Video

महाशिवरात्रि 2021: 12 ज्योतिर्लिंग में से एक उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुआ शिवलिंग का अभिषेक, देखें Video

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 11, 2021 07:29 am IST,  Updated : Mar 11, 2021 10:30 am IST

उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी शिवलिंग का अभिषेक किया गया। जिसका वीडियो सामने आया है।

महाशिवरात्रि 2021: 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुआ शिवलिंग का अभिषेक, देख- India TV Hindi
महाशिवरात्रि 2021: 12 ज्योर्तिलिंगों में से एक उज्जैन के महाकाल मंदिर में हुआ शिवलिंग का अभिषेक, देखें Video Image Source : INSTAGRAM/UJJAIN__KA__RAJA

देशभर में महाशिवरात्रि का पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस दिन भगवान शिव को प्रसन्न के लिए विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती हैं। शिवरात्रि के पावन पर्व में मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ के बीच बड़े ही धूमधाम से पूजा-अर्चना की जा रही हैं। उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी शिवलिंग का अभिषेक किया गया। जिसका वीडियो सामने आया है। 

महाशिवरात्रि के मौके पर भगवान शिव को दूध आदि से अभिषेक किया गया है। जिसका वीडियो सामने आया है। 

Mahashivratri 2021: महाशिवरात्रि के दिन बन रहे हैं दुर्लभ योग, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा

भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिगों में से एक उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में शिवरात्रि विधिवत तरीके से मनाई जाती है। हजारों लोग प्रतिदिन बाबा के जलाभिषेक के लिए पहुंचते हैं। उससे पहले प्रतिदिन बाबा की विश्वप्रसिद्ध भव्य भस्म आरती होती है। 

Mahashivratri 2021: शिव भक्तों को इन मैसेज, तस्वीरों के जरिए दें महाशिवरात्रि की बधाई

वर्तमान में गाय के गोबर से बने कंडो की भस्म से आरती की जाती है। भगवान शिव को भस्म धारण करते हुए केवल पुरुष ही देखते हैं। महिलाओं को उस वक्त घुंघट करना अनिवार्य माना जाता है। 

 Mahashivratri 2021: महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग पर चढ़ाए बेलपत्र, जानिए तोड़ने और चढ़ाने का तरीका 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल