1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मकर संक्रांति पर इन चीजों का दान करने से दूर होगा शनि दोष, करियर में होगा फायदा

मकर संक्रांति पर इन चीजों का दान करने से दूर होगा शनि दोष, करियर में होगा फायदा

 Edited By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 12, 2021 08:28 am IST,  Updated : Jan 12, 2021 08:29 am IST

मकर संक्रांति पर इन चीजों के दान से न केवल शनि दोष दूर होगा बल्कि आपके करियर में भी होगा बड़ा बदलाव।

मकर संक्रांति- India TV Hindi
मकर संक्रांति Image Source : INDIA TV

मकर संक्रांति यानी सूर्य के उत्‍तरायण होने का पर्व। शास्त्रों में उत्तर दिशा को देव दिशा माना गया है और मकर संक्रांति के दिन जब सूर्य उत्तरायण होकर भ्रमण करना शुरू करते हैं तो इस खास अवसर पर देवलोक का दरवाजा खुल जाता है। ऐसे में पूजा पाठ और गंगा स्नान के साथ साथ दान पुण्य का भी बेहद महत्व है। कहा जाता है कि इस दिन दान करने से जीवन में सुख समृद्धि मिलती है और  इस दिन किया गया दान आपको ही सौ गुणा होकर प्राप्त होता है। मकर संक्रांति पर यदि कुछ खास चीजों का दान किया जाए तो न केवल आपके शनिदोष दूर हो जाएंगे बल्कि आपका करियर एक शानदार रफ्तार पकड़ सकता है। 

आइए जानते हैं कि मकर संक्रांति के अवसर पर क्या क्या दान करना चाहिए। 

Makar Sankranti 2021: 14 जनवरी को है मकर संक्रांति, जानें इससे जुड़ी मान्यताएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

खिचड़ी

सबसे पहले बात करते हैं खिचड़ी की। मकर संक्रांति के दिन खिचड़ी खाना भी बेहद महत्व की चीज है। लेकिन अगर आप खिचड़ी दान करते हैं तो यह बहुत ही शुभ होता है। इस दिन दाल और चावल की खिचड़ी खाना और दान करना बेहद शुभ होता है। अगर आप खिचड़ी दान करना चाहते हैं तो काली उड़द की दाल के साथ चावल मिलाकर बनाइए और दान कीजिए। अगर कच्ची खिचड़ी दान करना चाहते हैं तो उड़द की दाल, चावल, हल्दी नमक और देसी घी को अलग अलग बर्तन में रखकर दान कर सकते हैं। चूंकि उड़द शनि का प्रतीक है, इसलिए इसके दान से शनिदोष दूर होगा और चावल चूंकि अक्षय अनाज कहा जाता है। चावल दान करेंगे तो उसका सौ गुणा पुण्य प्राप्त होता है।

Makar Sankranti Recipe: इस मकर संक्रांति तिल के लड्डू बनाकर परिवार का मुंह कराएं मीठा, ये है आसान रेसिपी

तिल

मकर संक्रांति पर कहावत भी है - तिल चटके, दिन अटके। यानी इस दिन तिल चटकाए जाते हैं। तिल के लड्डू खाए जाते हैं और तिल के अन्य पकवान भी। लेकिन साथ ही तिल का दान भी महादान है। तिल चूंकि शनिदेव से संबंधित है इसलिए  तिल के दान से शनिदोष दूर होता है। कहते हैं कि नाराज सूर्य भगवान को प्रसन्न करने के लिए उनके पुत्र शनिदेव ने काले तिलों का ही प्रयोग किया था। इसलिए इस दिन तिल का दान काफी शुभ माना जाता है। इससे शनिदोष खत्म होता है और सूर्य भगवान प्रसन्न होते हैं। 

काली वस्तुएं
मकर संक्रांति के दिन काली वस्तुएं जैसे काला कंबल, काले कपड़े, या अन्य जरूरत का सामान दान कर सकते हैं। इससे शनिदोष भी दूर होगा और साथ ही राहू का प्रभाव भी आपके जीवन से दूर होगा। लेकिन ध्यान रखें कि पुराना सामान दान न करें। कंबल दान करने से भरी ठंड में जरूरतमंदों को राहत मिलेगी जिससे शनिदेव आपसे प्रसन्न हो जाएंगे। 

Makar Sankranti Recipe: इस मकर संक्रांति घर पर जरूर बनाइए मुरमुरे के लड्डू, ये है बनाने की आसान रेसिपी

गुड़ और घी

शास्त्रों में कहा गया है कि गुड़ और देशी घी दोनों ही गुरु से संबंध रखते हैं। इस बार संयोग से मकर संक्राति गुरुवार को पड़ रही है इसलिए आप दान करते समय ध्यान रखें कि दान की जा रही वस्तुओं में से किसी का संबंध गुरु के साथ हो तो बहुत शुभ होगा।  आप गुड़ और घी का दान कर सकते हैं। शुद्ध घी के दान से गुरु आपके करियर के नई ऊंचाईयां और रफ्तार देंगे जबकि गुड़ के दान से शनिदोष औऱ गुरुदोष दूर होते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल