1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अघिक मास: आज से 13 जून तक शुभफल प्राप्ति के लिए राशिनुसार करें ये उपाय, हो जाएंगे मालामाल

अघिक मास: आज से 13 जून तक शुभफल प्राप्ति के लिए राशिनुसार करें ये उपाय, हो जाएंगे मालामाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 15, 2018 05:44 pm IST,  Updated : May 16, 2018 06:28 am IST

अधिक मास 2018: इस मास में भगवान पुरुषोत्तम की उपासना करने वाले को हर प्रकार के सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। यह पुरुषोत्तम मास 16 मई से शुरू होकर 13 जून तक रहेगा। तो इस पूरे अधिक ज्येष्ठ मास के दौरान विभिन्न राशि वालों को अलग-अलग शुभ फलों की प्राप्ति के लिये क्या उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से इन शुभ उपायों के बारें में।

Malmass 16 may 2018
Malmass 16 may 2018

मिथुन राशि
जीवन में किसी भी प्रकार की परेशानियों से छुटकारा पाने के लिये आप पुरुषोत्तम मास के दौरान श्री विष्णु सहस्त्रनाम् में दिये भगवान विष्णु के इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है-  
यस्य स्मरण मात्रेन जन्म संसार बन्धनात्‌ ।
विमुच्यते नमस्तमै विष्णवे प्रभविष्णवे ॥

पुरुषोत्तम मास के दौरान प्रतिदिन एक बार भी इस मंत्र का जाप करने से आपको अपनी परेशानियों से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।.

कर्क राशि
अगर आपको अपनी नौकरी से संबंधित किसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है या आपका प्रमोशन अटक गया है, तो इस पुरुषोत्तम मास के दौरान अधिक ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की नवमी को घर पर पांच छोटी कन्याओं को भोजन के लिये आमंत्रित करें और उन्हें भोजन कराएं। भोजन में दूध, चावल से बनी खीर जरूर होनी चाहिए। भोजन कराने के बाद उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेना न भूलें। लेकिन अगर किसी कारणवश कन्याएं आपके घर भोजन करने न आ सकें, तो उनके निमित्त एक थाली में भोजन निकालकर उनके घर दे आयें। इस पुरुषोत्तम मास के दौरान ये उपाय करने से आपकी नौकरी या प्रमोशन संबंधी सारी परेशानियां जल्द ही दूर होंगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल