1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अघिक मास: आज से 13 जून तक शुभफल प्राप्ति के लिए राशिनुसार करें ये उपाय, हो जाएंगे मालामाल

अघिक मास: आज से 13 जून तक शुभफल प्राप्ति के लिए राशिनुसार करें ये उपाय, हो जाएंगे मालामाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 15, 2018 05:44 pm IST,  Updated : May 16, 2018 06:28 am IST

अधिक मास 2018: इस मास में भगवान पुरुषोत्तम की उपासना करने वाले को हर प्रकार के सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। यह पुरुषोत्तम मास 16 मई से शुरू होकर 13 जून तक रहेगा। तो इस पूरे अधिक ज्येष्ठ मास के दौरान विभिन्न राशि वालों को अलग-अलग शुभ फलों की प्राप्ति के लिये क्या उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से इन शुभ उपायों के बारें में।

Malmass 16 may 2018
Malmass 16 may 2018

धनु राशि
समाज में अपना नाम चमकाने के लिये, अपनी अलग पहचान बनाने के लिये आप श्री विष्णु सहस्त्रनाम् में दिये भगवान विष्णु के इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है-
जगत्प्रभुं देव देव मनन्तं पुरुषोत्तमम्‌।
स्तुवन् नाम सहस्त्रेण पुरुषः सत तोत्थितः।।

पुरुषोत्तम मास के दौरान, यानी 16 मई से 13 जून तक के बीच प्रतिदिन एक बार इस मंत्र का जाप जरूर करें। इस एक मंत्र के जाप से समाज में आपका नाम चमकेगा और आपकी एक अलग पहचान कायम होगी

मकर राशि
परिवार में सुख-शांति बनाये रखने के लिये इस पुरुषोत्तम मास के दौरान रोज सुबह स्नान आदि के बाद भगवान विष्णु के सामने हाथ जोड़कर गायत्री मंत्र का पाठ करें। गायत्री मंत्र इस प्रकार है-
ॐ भूर्भुव स्वः। तत् सवितुर्वरेण्यं। भर्गो देवस्य धीमहि। धियो यो नः प्रचोदयात्॥ पुरुषोत्तम मास के दौरान गायत्री मंत्र का जाप करने से आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल