1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. अघिक मास: आज से 13 जून तक शुभफल प्राप्ति के लिए राशिनुसार करें ये उपाय, हो जाएंगे मालामाल

अघिक मास: आज से 13 जून तक शुभफल प्राप्ति के लिए राशिनुसार करें ये उपाय, हो जाएंगे मालामाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 15, 2018 05:44 pm IST,  Updated : May 16, 2018 06:28 am IST

अधिक मास 2018: इस मास में भगवान पुरुषोत्तम की उपासना करने वाले को हर प्रकार के सुख-साधनों की प्राप्ति होगी। यह पुरुषोत्तम मास 16 मई से शुरू होकर 13 जून तक रहेगा। तो इस पूरे अधिक ज्येष्ठ मास के दौरान विभिन्न राशि वालों को अलग-अलग शुभ फलों की प्राप्ति के लिये क्या उपाय करने चाहिए। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से इन शुभ उपायों के बारें में।

Malmass 16 may 2018
Malmass 16 may 2018

कुंभ राशि
आर्थिक तरक्की के साथ-साथ अच्छा स्वास्थ्य पाने के लिये रविवार को छोड़कर बाकी प्रत्येक दिन रोज सुबह स्नान आदि के बाद तुलसी के पौधे में जल डालना चाहिए और शाम के समय घी का दीपक जलाना चाहिए। पुरुषोत्तम मास के दौरान इस प्रकार तुलसी के पौधे की उपासना करने से आपकी आर्थिक रूप से तरक्की होने के साथ-साथ आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

मीन राशि
अगर आप अपने करियर को एक ऊंचे मुकाम तक पहुंचाना चाहते हैं, तो उसके लिये पुरुषोत्तम मास के दौरान प्रतिदिन इस मंत्र का जाप करें। मंत्र है-  
ईशानः प्राणदः प्राणो ज्येष्ठः श्रेष्ठः प्रजापतिः।
हिरण्यगर्भो भूगर्भो माधवो मधुसूदनः।।

भगवान विष्णु के इस मंत्र का जाप करने से आपको अपने करियर में जल्द ही एक ऊंचा मुकाम हासिल होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल