1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. मासिक शिवरात्रि: आज करें ये खास उपाय, ये उपाय करने से धन-धान्य के खजाने से भर जाएगा आपका घर

मासिक शिवरात्रि: आज करें ये खास उपाय, ये उपाय करने से धन-धान्य के खजाने से भर जाएगा आपका घर

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 04, 2018 11:26 pm IST,  Updated : Dec 04, 2018 11:26 pm IST

हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मास शिवरात्रि व्रत किया जाता है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है- शिवरात्रि, यानी शिव की रात्रि। आज के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा का विधान है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

Mashik Shivratri- India TV Hindi
Mashik Shivratri

धर्म डेस्क: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और बुधवार का दिन है, लेकिन त्रयोदशी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 03 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जायेगी। आपको बता दें कि हर माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को मास शिवरात्रि व्रत किया जाता है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है- शिवरात्रि, यानी शिव की रात्रि। आज के दिन भगवान शिव की विशेष पूजा का विधान है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।

  •   अगर आप अपनी सफलता के मार्ग में आ रही बाधाओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको शिव-शंभु के आगे बैठकर उनके इस मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है -

शिवे भक्ति: शिवे भक्ति: शिवे भक्तिर्भवे भवे।

अन्यथा शरणं नास्ति त्वमेव शरणं मम्।।

आज के दिन ऐसा करने से आपकी सफलता के मार्ग में आ रही बाधाएं जल्द ही दूर हो जायेंगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मेष राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।

  •  अगर आप अपने कार्यों में शुभ फल पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको बेल पत्रों से भगवान का पूजन करना चाहिए। आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद शिवलिंग पर 5 बेल पत्र चढ़ाएं और हर बार बेलपत्र चढ़ाते समय "ऊँ नमः शिवाय" मंत्र का जप करें। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने कार्यों में शुभ फल प्राप्त होगा। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार वृष राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आपको लगता है कि आपके जीवनसाथी के बिजनेस को किसी की नजर लग गई है, जिससे उनके बिजनेस की गति रूक गई है, तो आज के दिन आपको काली गुंजा के 11 दाने लेकर, उन्हें भगवान शिव के हाथों से स्पर्श कराना चाहिए। फिर उन दानों को अपने जीवनसाथी को देकर उनसे कहें कि वो इन्हें संभालकर अपने पास रख लें। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवनसाथी के बिजनेस को लगी नजर दूर हो जायेगी और बिजनेस की गति फिर से ठीक हो जायेगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मिथुन राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप अपनी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशान हैं, आपको आर्थिक रूप से कोई लाभ नहीं मिल पा रहा है, तो आज के दिन आपको 3 मुखी रुद्राक्ष की पूजा करके, उसे गले में धारण करना चाहिए। आप चाहें तो उसका ब्रेसलेट बनावाकर हाथ में भी धारण कर सकते हैं। आज के दिन ऐसा करने से आपको आर्थिक रूप से लाभ मिलेगा और आपकी आर्थिक स्थिति को लेकर परेशानी भी जल्द ही दूर हो जायेगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार सिंह राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आप अपने धन-धान्य के खजाने को भरे रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको शिव मन्दिर में जाकर भगवान को चावल अर्पित करने चाहिए और चरण छूकर भगवान का आशीर्वाद लेना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके धन-धान्य के खजाने हमेशा भरे रहेंगे। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार वृश्चिक राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।
  • अगर आपके परिवार में हमेशा कोई न कोई बीमार रहता है, सबकी सेहत में उतार-चढ़ाव लगा रहता है, तो आज के दिन आपको अपने घर में महामृत्युंजय यंत्र की स्थापना करनी चाहिए और उसकी विधि-पूर्वक पूजा करके, उस पर मंत्रों का जप करना चाहिए। जिस मंत्र का आपको जप करना है, वो इस प्रकार है

'ॐ त्र्यम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्।
उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥'

इस प्रकार 1008 मंत्रों का जप करके सिद्ध किये हुये यंत्र को घर में स्थापित करने से आपके परिवार के सदस्यों को बार-बार सेहत में हो रहे उतार-चढ़ाव से छुटकारा मिलेगा और सबकी सेहत ठीक रहेगी। बता दूं कि ये उपाय सभी राशि वाले लोग कर सकते हैं, लेकिन आज की ग्रह स्थिति के अनुसार धनु राशि वालों के लिये ये विशेष फलदायी है।

5 दिसंबर 2018 राशिफल: बन रहा है सर्वार्थसिद्ध योग, आज इस राशि के जातक भगवान शिव की पूजा कर पा सकते है शुभफल

इन राशि वाले लोगों के लिए प्रोफेशनली सब अच्छा होगा लेकिन हेल्थ के मामले में थोड़ा सजग रहें

December 2018 Vrat and Festival: एक क्लिक में जानें दिसंबर माह के हर व्रत त्योंहारों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल