1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. जानें सपने में शिवलिंग और सांप देखने का क्या होता है मतलब

जानें सपने में शिवलिंग और सांप देखने का क्या होता है मतलब

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 30, 2016 02:32 pm IST,  Updated : Jan 30, 2016 02:32 pm IST

एक ज़माना था जब दरबारों में ख़्वाबों की ताबीर बताने वाले हुआ करते थे जो अपने बादशाह, राजा, महाराज और नवाबों को उनके सपनों का मतलब बताते थे। साइंस के अनुसार सपनों का कोई मतलब

shivalingam- India TV Hindi
shivalingam

एक ज़माना था जब दरबारों में ख़्वाबों की ताबीर बताने वाले हुआ करते थे जो अपने बादशाह, राजा, महाराज और नवाबों को उनके सपनों का मतलब बताते थे। साइंस के अनुसार सपनों का कोई मतलब नहीं होता और ये दरअसल अचेतन मन में पल रहे विचार होते हैं जो हम सोते सम. देख लेते हैं। लेकिन इसके बावजूद आज के युग में भी लोग अपने सपनों का मतलब समझना चाहते हैं।

हम सभी सपने देखते हैं। ये सपने ज़िंदगी से जुड़े रहते हैं और कभी कभी तो इनका इस दुनिया से कोई वास्ता ही नहीं होता। किसी को डरावने सपने दिखते हैं, किसी को पेड़-पौधे, जानवरों के सपने दिखते हैं। लेकिन बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्‍हें सपने में भगवान शिव से संबंधित चीज़ें जैसे शिवलिंग, नाग, त्रिशूल या फिर कभी कभी तो खुद शिव और पार्वती के सपने आते हैं। कहने का मतलब है कि  जी भी सपने में दिखाई देते हैं। क्‍या आप अक्‍सर अपने सपने में भगवान शिव को देखते हैं? अगर हां, तो इसके पीछे कई बड़ी चीज़ें छुपी हुई है, जिसके बारे में हम यहां बताने जा रहे हैं।

1-शिवलिंग का सपना देखना

shivalingam
shivalingam

अगर आपको सपने में शिवलिंग दिखता है तो इसका मतलब ये है कि आपको ध्‍यान में लीन होना चाहिये। ऐसे सपने उन्हें आते हैं जिनकी पूर्व जन्‍म में शिव जी को देखने या पूजा करने की इच्‍छा रही होगी। ध्‍यान लगाने से शिव जी को स्‍पष्‍ट देखा जा सकता है। सपने में शिवलिंग देखा है तो इसका मतलब है कि आपकी जीत होगी, परेशानियां मिटेंगी और धन बढ़ेगा। यानी आप हर काम में विजयी होंगे।

2-शिव जी का चांद देखना

shiva with moon
shiva with moon

शिव जी के सिर पर लगा हुआ चाँद दरअसल ज्ञान का प्रतीक है। यह सपना देखने का मतलब है कि आपको कोई महत्वपूर्ण फ़ैसला करना है। ये फ़ैसला शादी-ब्याह, शिक्षा आदि से संबंधित हो सकता है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल