1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 10 दिसंबर को बुध होगा वृश्चिक राशि में वक्री, आपकी लाइफ में पड़ेगा ये बड़ा प्रभाव

10 दिसंबर को बुध होगा वृश्चिक राशि में वक्री, आपकी लाइफ में पड़ेगा ये बड़ा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 06, 2017 09:54 pm IST,  Updated : Dec 06, 2017 09:55 pm IST

1 नवंबर को बुध वृश्चिक राशि में गया था और अब सीधे 6 जनवरी को यह मार्गी होकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। वक्री बुध के वृश्चिक राशि में इस प्रवेश से विभिन्न राशि वालों पर अलग-अलग प्रभाव होंगे और उन्हें अलग-अलग फल भी प्राप्त होंगे।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

तुला राशि
वक्री बुध का यह गोचर आपके दूसरे स्थान पर होगा। वक्री बुध के इस गोचर से आप हाजिर जवाबी होंगे। आपकी बौद्धिक क्षमता बढ़ेगी, लेकिन आप इस दौरान खुद में ही बिजी रहेंगे। प्रयास करने पर उत्तम फलों की प्राप्ति होगी। इस दौरान आप ससुराल पक्ष का आर्थिक रूप से साथ देंगे, परन्तु आपको अपनी पैतृक सम्पत्ति से कोई लाभ नहीं मिलेगा।
शुभ स्थिति सुनिश्चित करने के लिए

  • सफेद मोती का दान करें।
  • नाक में चांदी पहनें।  

वृश्चिक राशि
आपके पहले स्थान पर वक्री बुध का गोचर होगा। वक्री बुध के इस गोचर से आप थोड़ी स्वार्थी प्रवृत्ति की तरफ रूख कर सकते हैं। आपको धन की अधिक चिन्ता नहीं होगी। साथ ही धार्मिक कार्यों में भी कम रुचि लेते दिखेंगे। आप इस राशि के युवा हैं तो अपना सम्मान बनाए रखने की कोशिश करें। आपके ससुराल पक्ष में कुछ हानि हो सकती है। खाने के लालच में न पड़ें, जीभ का स्वाद आपको भारी पड़ सकता है।
वक्री बुध की अशुभ स्थिति से बचने के लिए

  • हरे रंग की चीज़ों से बचें।  
  • मूंग दाल का सेवन न करें।

अगलाी स्लाइड में पढ़ें और राशियों और उपायों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल