1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 10 दिसंबर को बुध होगा वृश्चिक राशि में वक्री, आपकी लाइफ में पड़ेगा ये बड़ा प्रभाव

10 दिसंबर को बुध होगा वृश्चिक राशि में वक्री, आपकी लाइफ में पड़ेगा ये बड़ा प्रभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 06, 2017 09:54 pm IST,  Updated : Dec 06, 2017 09:55 pm IST

1 नवंबर को बुध वृश्चिक राशि में गया था और अब सीधे 6 जनवरी को यह मार्गी होकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। वक्री बुध के वृश्चिक राशि में इस प्रवेश से विभिन्न राशि वालों पर अलग-अलग प्रभाव होंगे और उन्हें अलग-अलग फल भी प्राप्त होंगे।

horoscope
Image Source : PTIhoroscope

कुंभ राशि
आपकी पत्रिका में दसवें स्थान पर वक्री बुध के इस गोचर से आप प्रसन्नचित्त रहेंगे। आप बहुमुखी प्रतिभा के धनी होंगे। नीतियों के अनुसार काम करेंगे और शास्त्रों की जानकारी लेने में रुचि दिखायेंगे। आपको इस दौरान कोई धोखा देने की सोच भी नहीं सकता, परन्तु आपकी जीभ का स्वाद आपको धोखा दे सकता है। यह वक्री बुध आपके लिए जितना लाभकारी होगा, उतना आपके परिवार के लिए नहीं हो पायेगा।
वक्री बुध की अशुभ स्थिति से बचने के लिए

  • शनि संबंधी उपाय करें।
  • शनिवार के दिन काले तिल का दान करें।

मीन राशि
वक्री बुध का यह गोचर आपके नवें स्थान पर होगा। आप परिवार के सारे कर्तव्य अच्छे से निभायेंगे। इस दौरान आपकी समस्याओं का हल निकलेगा। धर्म, आयु और धन सबमें आपकी वृद्धि होगी। ध्यान रहे इस दौरान अपनी कही बात से कभी ना मुकरें। वक्री बुध की अशुभ स्थिति में शरीर को कुछ कष्ट हो सकता है, रक्त संबधी विकार हो सकते हैं।
वक्री बुध की अशुभ स्थिति से बचने के लिए

  • मिट्टी के बर्तन में मशरूम रखकर मन्दिर में दे आयें।
  • लोहे की लाल रंग की गोलियां अपने पास रखें।                                                
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल