1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज रात बुध कर रहा है तुला राशि में प्रवेश, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

आज रात बुध कर रहा है तुला राशि में प्रवेश, अशुभ प्रभाव से बचने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 13, 2017 08:18 am IST,  Updated : Oct 13, 2017 08:18 am IST

नानी ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह को वनस्पतियों का राजा कहा जाता है, इसका स्वामी बृहस्पति है | बुध का सीधा प्रभाव दिमाग के कार्यों में और बिज़नेस पर पडता है। हमारे शरीर में मुख्य रूप से गले और कन्धों में इसका प्रभाव रहता है। करें ये उपाय...

horoscope- India TV Hindi
horoscope

धर्म डेस्क: आज रात 9 बजकर 53 मिनट पर बुध ग्रह तुला राशि में प्रवेश कर रहा है और 1 नवम्बर तक यहीं पर रहेगा। यूनानी ज्योतिष के अनुसार बुध ग्रह को वनस्पतियों का राजा कहा जाता है, इसका स्वामी बृहस्पति है | बुध का सीधा प्रभाव दिमाग के कार्यों में और बिज़नेस पर पडता है। हमारे शरीर में मुख्य रूप से गले और कन्धों में इसका प्रभाव रहता है। सूर्य, शुक्र और राहु- बुध के मित्र हैं और चन्द्रमा इसका शत्रु ग्रह है जबकि शनि, केतु, मंगल और गुरु के साथ यह सम है। बुध जब केतु के छठे भाव में रहता है तो शुभ फल देता है।

बुध की अशुभ स्थिति होने पर दांत झड़ने लगते हैं और सूंघने की शक्ति  कमजोर पड़ जाती है। इसके अशुभ प्रभावों से बचने के लिए दांत साफ रखने चाहिए और नाक छिदवाना चाहिए। इसके अलावा किस राशि पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा और बुध की अशुभ स्थिति से बचने के लिये क्या उपाय करने चाहिए। जानिए

मेष राशि

इस राशि वालों बुध का यह गोचर आपके सातवें स्थान पर होगा। बुध का यह गोचर आपको दूसरों की भलाई करने वाला बनायेगा। आप सबकी हर संभव मदद करेंगे। आपकी कलम की ताकत अच्छे-अच्छों को झुका देगी। आप बुजुर्ग हैं तो आपका समय अच्छा बीतेगा। आप पर कोई मुकदमा या केस चल रहा है तो दलीलें आपके हक में होंगी। अगर आप समुद्र के जरिये व्यापार करते हैं तो आपकी यात्रा शुभ होगी। ब्याज पर पैसे देते हैं तो आज 13 अक्टूबर, 2017 से 1 नवम्बर तक किसी को भी पैसा न दें।

बुध के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए
गले में मोती धारण करने से यात्राएं अधिक फलदायी होंगी।
वहीं शनि का छल्ला मध्यमा अंगूली में धारण करने से ससुराल वालों को धन लाभ होगा।

वृष राशि
इस राशि वालों आपके आठवें स्थान पर बुध जायेगा। आपकी जन्मपत्रिका में अगर बुध को पुरुष ग्रह का साथ मिले तो यह आपके लिये शुभ फलदायी होगा। मान लीजिये अगर आपकी कुंडली में मंगल और बुध दोनों ही आठवें  भाव में हैं तो आपके सारे काम बनेंगे, वहीं अलग-अलग स्थान पर होने पर इसकी स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं होती। स्वास्थ्य की हानि होती है। अधिक परिश्रम करना पड़ता है और मेहनत के बाद भी आर्थिक स्थिति में अधिक सुधार नहीं हो पाता। मकान बदलना पड़ सकता है।

अशुभ स्थिति से बचने के लिए
मिट्टी के बर्तन में खांड या शहद भरकर उसे जमीन के नीचे दबा दें।
छत पर बारिश का पानी या दूध एक बर्तन में भरकर रखें।

ये भी पढ़ें:

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल