1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज लग रहे है शिव और राज योग, करोड़पति होने के लिए राशिनुसार करें ये काम

आज लग रहे है शिव और राज योग, करोड़पति होने के लिए राशिनुसार करें ये काम

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 18, 2018 06:07 pm IST,  Updated : Dec 18, 2018 06:07 pm IST

19 दिसंबर को शुभ शिव योग और राज योग नामक शुभ योग लग रहे है। इन योग में राशिनुसार ये उपाय करने से आपको चार गुना अधिक पल मिलेगा। जानें इन उपायों के बारें में।

Raj and Shiva yog on 19 december
Raj and Shiva yog on 19 december

धनु राशि
अगर आप अपने परिवार को सुख-समृद्धि से भरे रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको परिवार के साथ मिलकर दूध-चावल की खीर से 108 आहुतियां देनी चाहिए और हर बार हवन की आहुति देते समय 'ॐ नमो भगवते नारायणाय' बोलना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके परिवार की सुख-समृद्धि बनी रहेगी। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार धनु राशि वालों के लिये ये विशेष उपाय है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

मकर राशि
अगर आप अपने जीवन की मिठास को बढ़ाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद श्री कृष्ण भगवान के आगे घी का दीपक जलाना चाहिए और उन्हें मिश्री का भोग लगाना चाहिए। भोग लगाने के बाद बची हुई मिश्री को प्रसाद के रूप में परिवार के सब सदस्यों में बांट दें और स्वयं भी थोड़ा-सा प्रसाद जरूर ग्रहण करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन में मीठास ही मीठास होगी। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार मकर राशि वालों के लिये ये विशेष उपाय है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल