1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज बन रहा है खास योग, राशिनुसार करे ये उपाय तो मिलेगी हर काम में सफलता

आज बन रहा है खास योग, राशिनुसार करे ये उपाय तो मिलेगी हर काम में सफलता

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Mar 02, 2020 06:48 am IST,  Updated : Mar 02, 2020 06:48 am IST

रोहिणी नक्षत्र में चंद्रदेव की उपासना व्यक्ति की मानसिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिये, माता के साथ संबंधों को अच्छा करने के लिये और भय आदि से छुटकारा पाने के लिये बड़ी ही अच्छी मानी गयी है। इन सब चीज़ों का लाभ पाने के लिये आज के दिन रोहिणी नक्षत्र में आपको कौन-से उपाय करने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।  

Puja path- India TV Hindi
Puja path

आज चन्द्रमा वृष राशि में रहेंगे। साथ ही आज के दिन चंद्रमा का नक्षत्र, रोहिणी भी है। रोहिणी नक्षत्र आज सुबह 8 बजकर 55 मिनट से शुरू होकर अगले दिन की सुबह 10 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। नक्षत्रों की श्रेणी में रोहिणी नक्षत्र का चौथा स्थान है। आकाशमंडल मेंकुल 27 नक्षत्र स्थित हैं, जो कि राजा दक्ष की 27 कन्याओं के रूप में जाने जाते हैं और राजा दक्ष की इन्हीं 27 कन्याओं से चंद्रदेव का विवाह हुआ था। चंद्रदेव की 27 पत्नियां हैं, जिनमें सेरोहिणी को उनकी सबसे सुंदर पत्नी माना जाता है। इस नक्षत्र के तारों की संख्या पाँच है। रोहिणी नक्षत्र की राशि वृष और स्वामी चंद्रदेव है।

इस नक्षत्र का प्रतीक चिन्ह बैलगाडी को माना जाता है। रोहिणी नक्षत्र में जन्में जातक बहुत ही सुंदर, बड़ी-बड़ी आंखों वाले, तेजस्वी, पद-प्रतिष्ठा से युक्त, संगीत कला में रुचि रखने वाले और मानसिक रूप से स्वस्थ होते हैं। वनस्पतियों में रोहिणी नक्षत्र का संबंध जामुन के पेड़ से है। अतः जिन जातकों का जन्म रोहिणी नक्षत्र में हुआ हो उन लोगों को आज के दिन जामुन के पेड़ की उपासना करना चाहिए साथ ही हाथ जोड़कर प्रणाम करना चाहिए।

राशिफल 2 मार्च: मीडिया से जुड़े लोगों के लिए बेहतर रहेगा दिन, जानिए अन्य राशियों का हाल

इसके अलावा रोहिणी नक्षत्र में चंद्रदेव की उपासना करनी चाहिए। रोहिणी नक्षत्र में चंद्रदेव की उपासना व्यक्ति की मानसिक स्थिति को बेहतर बनाने के लिये, माता के साथ संबंधों को अच्छा करने के लिये और भय आदि से छुटकारा पाने के लिये बड़ी ही अच्छी मानी गयी है। इन सब चीज़ों का लाभ पाने के लिये आज के दिन रोहिणी नक्षत्र में आपको कौन-से उपाय करने चाहिए। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से।  

Vastu Tips: रात में झाडू़ लगाने से घर में होती है धन की कमी 

मेष राशि 

अगर आपको कुछ दिनों से कोल्ड एंड कफ की समस्या बनी हुई है, तो आज के दिन आपको मन्दिर में चावल का दान करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपकी  समस्या जल्द ही दूर होगी। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय मेष राशि वालों के लिये ही विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

वृष राशि 
अगर आपको अपने आस-पास बहुत से लोगों के होते हुए भी अकेलापन महसूस होता है, तो आज के दिन आपको मन्दिर में दूध का पैकेट दान करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको अकेलापन महसूस नहीं होगा। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय वृष राशि वालों के लिये विशेष लाभकारी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग
भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

मिथुन राशि 
अगर कुछ दिनों से आपके जीवनसाथी के चेहरे की हंसी कहीं गायब हो गई है, वो हर पल कुछ सोचते रहते हैं, तो आज के दिन आपको मन्दिर में कुछ दान-पुण्य करना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवनसाथी के चेहरे की हंसी फिर से लौट आयेगी और आपके जीवन में खुशियाँ बदती रहेंगी।  वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति केअनुसार ये उपाय मिथुन राशि वालों के लिये विशेष लाभकारी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं। 

कर्क राशि 
अगर आपको अपने काम में माता से सपोर्ट नहीं मिल पा रहा है, तो आज के दिन शाम के समय आपको चंद्रदेव को जल से अर्घ्य देना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने कामों में माता से पूरा सपोर्ट मिलेगा। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय कर्क राशि वालों के लिये विशेष लाभकारी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं। 

सिंह राशि 
अगर आपके जीवनसाथी और आपकी माता की आपस में बिल्कुल नहीं बनती, तो उनके बीच संबंधों को बेहतर बनाये रखने के लिये दोनों लोगों के कपड़ों में से एक-एक धागा निकालकर, उन धागों को आपस में बांध दें और मन्दिर में चढ़ा दें। साथ ही मन्दिर में कपूर का दीपक भी जलाएं और हाथ जोड़कर दोनों के अच्छे संबंधों के लिये प्रार्थना करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवनसाथी और आपकी माता के बीच संबंध जल्द ही बेहतर होंगे। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय सिंह राशि वालों के लिये विशेष लाभकारी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं। 

कन्या राशि 
अगर आप तरल पदार्थ जैसे किसी जूस, कोल्ड ड्रिंक या पानी की बोतलों से संबंधित कोई बिजनेस करते हैं और उसमें सफलता पाना चाहते हैं, तो आज के दिन शाम के समय आपको एक लोटा जल में थोड़े-से चावल के दाने डालकर चंद्रदेव को अर्घ्य देना चाहिए और 11 बार इस मंत्र का जप करना चाहिए। मंत्र है -'ॐ श्रां श्रीं श्रौं स: चन्द्रमसे नम:' आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने बिजनेस में सफलता ही सफलता मिलेगी। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय कन्या राशि वालों के लिये ही विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं। 

तुला राशि 
अगर आप किसी तरह के भय आदि से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको मन्दिर में पानी से भरा मिट्टी का घड़ा, यानी मटका दान करना चाहिए और भगवान का आशीर्वाद लेना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको जल्द ही भय आदि से छुटकारा मिलेगा।  वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय तुला राशि वालों के लिये ही विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

वृश्चिक राशि 
अगर आपकी नई-नई जॉब लगी है और आप अपने काम से सीनियर्स को खुश रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको किसी मंदिर में सवा किलो चावल का दान करनाचाहिए और भगवान से प्रार्थना करनी चाहिए कि ऑफिस में सीनियर्स आपसे खुश रहें। आज के दिन ऐसा करने से सीनियर्स आपके काम से खुश रहेंगे। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय वृश्चिक राशि वालों के लिये ही विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं। 

धनु राशि 
अगर आप अच्छा पद और जीवन में खूब उन्नति पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको सफेद घोड़े को घास खिलानी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको जल्द हीएक अच्छा पद और जीवन में उन्नति मिलेगी। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय धनु राशि वालों के लिये ही विशेष लाभकारी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं। 

मकर राशि 
अगर आप किसी काम को लेकर कुछ दिनों से बेचैनी महसूस कर रहे हैं, तो आज के दिन आपको चंद्रदेव के मंत्र का 108 बार जप करना चाहिए। चंद्रदेव का मंत्र इस प्रकार है -'सों सोमाय नमः' आज के दिन ऐसा करने से आपकी बेचैनी जल्द ही दूर होगी।  वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय मकर राशि वालों के लिये ही विशेष हितकारी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इससे लाभ उठा सकते हैं।

कुंभ राशि 
अगर आप पदोन्नति पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको जामुन के पेड़ को नमस्कार करना चाहिए। साथ ही कोशिश करके जामुन का एक पेड़ भी लगाना चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से जल्द ही आपकी पदोन्नति होगी।  वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्रस्थिति के अनुसार ये उपाय कुंभ राशि वालों के लिये ही विशेष लाभदायी है, लेकिन बाकी राशि
वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं। 

मीन राशि 
अगर आप किसी तरह के मानसिक तनाव से मुक्ति पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको 2 मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए। 2 मुखी रुद्राक्ष पर चंद्रमा का प्रभाव रहता है और मानसिक रूप से तनाव का कारण भी चंद्रमा ही है। अतः आज के दिन 2 मुखी रुद्राक्ष धारण करने से आपको जल्द ही मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगी। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय मीन राशि वालों के लिये ही विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल