1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. गालों के डिंपल खोलते है लड़कियों के कई ऐसे राज़ जिनके बारें में आप है अनजान

गालों के डिंपल खोलते है लड़कियों के कई ऐसे राज़ जिनके बारें में आप है अनजान

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 17, 2018 06:23 pm IST,  Updated : Jan 17, 2018 06:23 pm IST

आपने देखा होगा कि हंसते या मुस्कुराते समय कई लोगों के गालों पर गड्ढ़े, यानी कि डिंपलस पड़ते हैं। ये डिंपल्स सौभाग्य और सुंदरता की पहचान होते हैं। जानइए और क्या छिपा है इन डिंपलों में राज़...

dimple- India TV Hindi
dimple

धर्म डेस्क: आपने देखा होगा कि हंसते या मुस्कुराते समय कई लोगों के गालों पर गड्ढ़े, यानी कि डिंपलस पड़ते हैं। ये डिंपल्स सौभाग्य और सुंदरता की पहचान होते हैं। जिस किसी के गालों पर डिंपल्स पड़ते हैं, वे बहुत ही भाग्यशाली होते हैं और अपने साथ-साथ दूसरों के भाग्य के लिये भी शुभ होते हैं।

दरअसल गालों की मांसपेशियों में एक विशेष प्रकार के आपसी उलझाव के कारण गालों में ये गड्ढे पड़ते हैं और जब हम हसंते या मुस्कुराते हैं तो उस समय विभिन्न मांसपेशियों के कार्य़रत होने पर, गालों के गड्ढों का आकार और स्वरूप बनता-बिगड़ता रहता है।

गालों पर डिंपल्स पड़ने से चेहरा और आकर्षक बन जाता है। ये लोग स्वभाव से सौम्य और संवेदनशील होते हैं तथा कला में इनकी रुचि होती है। साथ ही ये लोग पढ़ाई लिखाई में इंटरेस्ट रखने वाले और दूसरों की भलाई करने वाले होते हैं। कहते हैं जिनके गालों पर गड्ढ़े पड़ते हैं, उनका वैवाहिक जीवन भी बड़ा अच्छा रहता है।

dimple
dimple

विष्णु पुराण

इसके अनुसार हंसते समय जिस लड़की के गालों पर डिंपल पड़ते हैं उनका वैवाहिक जीवन सुखमय होता है। पति-पत्नी के बीच बेहतर संबंध भी बने रहते हैं लेकिन ससुराल से जुड़े एक मामले में डिंपल अच्छा नहीं माना जाता है।

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल