1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. करना चाहते है किसी को वश में, तो मंगलवार के दिन बस करें ये उपाय और फिर देखें कमाल

करना चाहते है किसी को वश में, तो मंगलवार के दिन बस करें ये उपाय और फिर देखें कमाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jun 03, 2019 06:50 pm IST,  Updated : Jun 03, 2019 06:50 pm IST

अगर आप किसी को अपने वश में करना चाहते हैं या किसी को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं, तो आज के दिन करें ये खास उपाय।

hypnotize- India TV Hindi
hypnotize

धर्म डेस्क: आज ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि, मंगलवार का दिन और मृगशिरा नक्षत्र है। आपको बता दें कि मृगशिरा नक्षत्र आज रात 11 बजकर 08 मिनट तक रहेगा। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से क्या उपाय करना होगा शुभ।

अगर आप किसी को अपने वश में करना चाहते हैं या किसी को अपनी ओर आकर्षित करना चाहते हैं, तो आज के दिन लाल कनेर की लकड़ी से बनी हुयी 7 अंगुल लंबी एक कील लेकर, उसे 101 बार अभिमंत्रित करके भूमि में गड्ढ़ा करके दबा दें। वो मंत्र भी मैं आपको बता दूं -  

ओं अमुक हूं हूं स्वाहा।
इस मंत्र में जहां अमुक दिया गया है, उसकी जगह आपको उस व्यक्ति का नाम जपना है, जिसका आपको वशीकरण करना है या जिसे आपको आकर्षित करना है। उदाहरण के लिये उस व्यक्ति का नाम x y z है, तो आपको मंत्र इस प्रकार पढ़ना है –

ओं x y z हूं हूं स्वाहा।

 आज के दिन ये खास प्रयोग करने से आप जिसे चाहें अपने वश में कर सकते हैं या अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। दरअसल आपको बता दूं कि अगर इस प्रयोग को मृगशिरा नक्षत्र के दौरान किया जाये, तो ये अधिक फायदेमंद होता है और जैसा कि शुरुआत में हमने आपको बताया था कि आज रात 11 बजकर 08 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा। अतः आज के दिन ये उपाय करना आपके लिये हर तरह से लाभकारी होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल