1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. किसी भी लड़की के नाखूनों को देखकर जानिए क्या है उसके मन में और कैसा है उसका स्वभाव

किसी भी लड़की के नाखूनों को देखकर जानिए क्या है उसके मन में और कैसा है उसका स्वभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 02, 2017 10:26 am IST,  Updated : Nov 02, 2017 10:26 am IST

सामुद्रिक शास्त्र की बात करें किसी भी लड़की का भी स्वाभाव, चरित्र आपक नाखूनों द्वारा आसानी से जान सकते है। जानिए नाखूनों से कैसा है सामने वाला का स्वाभाव, चरित्र और स्वास्थ्य।

nail
nail

नाखूनों पर धब्बे
आपने देखा होगा कि कई लोगों के नाखून देखने में, यानी कि आकृति मे बिल्कुल भी अच्छे नहीं होते। उनकी कोई Exact शेप नहीं होती। साथ ही नाखूनों पर कई आड़ी तीरछी रेखाओं के अलावा धब्बे भी पड़े होते हैं। ऐसे नाखून वाले लोगों का जीवन बहुत परेशानियों में गुजरता है।

ये लोग काफी मेहनत के बाद भी उन्नति नहीं कर पाते। इनकी आर्थिक स्थिति सामान्य ही रहती है, इनकी ज्यादा ग्रोथ नहीं हो पाती। लेकिन ये थोड़े क्रोधी, तेज-तर्रार और चालाक किस्म के होते हैं। इनके कठोर व्यवहार से अधिकतर लोग इनके विरोधी बन जाते हैं। जल्दबाजी में काम करना इनको भारी पड़ सकता

परफेक्ट नाखून
उंगली के पहले पोर के आधे हिस्से के बराबर नाखून का आकार होना एकदम परफेक्ट होता है। ऐसे नाखूनों का होना व्यक्ति की आर्थिक उन्नति को दर्शाता है। आपके जीवन में तरक्की ही तरक्की होगी। जिनके नाखून पर किसी भी तरह की रेखा और धब्बा न हो और साथ ही लालिमा-युक्त नाखून हों तो और भी अच्छा है, लेकिन जिनके नाखून बेढंगे व मोटे होते हैं।

ऐसे लोग पढ़े-लिखे होने के बावजूद अनपढ़ों जैसा व्यवहार करते हैं। इनके स्वभाव में थोड़ा रूखा व तीखापन होता है। ये वाणी से कठोर होते हैं। जब भी बोलते हैं तो ऐसा लगता है कि दूसरों से लड़ाई कर रहे हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल