1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. किसी भी लड़की के नाखूनों को देखकर जानिए क्या है उसके मन में और कैसा है उसका स्वभाव

किसी भी लड़की के नाखूनों को देखकर जानिए क्या है उसके मन में और कैसा है उसका स्वभाव

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Nov 02, 2017 10:26 am IST,  Updated : Nov 02, 2017 10:26 am IST

सामुद्रिक शास्त्र की बात करें किसी भी लड़की का भी स्वाभाव, चरित्र आपक नाखूनों द्वारा आसानी से जान सकते है। जानिए नाखूनों से कैसा है सामने वाला का स्वाभाव, चरित्र और स्वास्थ्य।

nail
nail

छोटे और चौकोर नाखून
जिस तरह कछुए की पीठ ऊपर से उठी हुई होती है, उसी तरह उंगलियों में नाखूनों का ऊपर की तरफ उठा हुआ होना श्रेष्ठ माना जाता है। यह आपकी उन्नति का संकेत है। आप जीवन में लगातार आगे बढ़ते जायेंगे, लेकिन अगर अंगूठे का नाखून बीच में से उठा हुआ हो तो यह जीवन भर आर्थिक उन्नति के लिए संघर्ष करने का संकेत माना जाता है। इससे आपको हर काम के लिये कड़ी मेहनत करनी पड़ेगी। वहीं कई लोगों के नाखून आपने देखे होंगे कि वो बहुत कठोर होते हैं। कठोर नाखून वाले लोग हमेशा अपनी बातों पर अड़े रहते हैं। चाहें उनकी बात सही हो या गलत।

टूटते हुए नाखून
कई लोगों के नाखून अक्सर सुन्दर होने के बावजूद टूटने लगते हैं। थोड़े-से बड़े हुए नहीं कि अपने आप टूट जाते हैं। नाखूनों की ऐसी स्थिति स्वास्थ्य की दृष्टि से अच्छी नहीं होती। यह व्यक्ति की कमज़ोर और अस्वस्थ स्थिति को दर्शाता है।

यह इस बात का संकेत है कि खान-पान ठीक नहीं होने के चलते शरीर में रक्त की कमी हो गई है और लंबे समय तक यह स्थिति थॉयरायड रोग का संकेत भी हो सकती है। अगर नाखून क्रैक होने के साथ पीले भी हों तो फंगल इंफेक्शन का खतरा बना रहता है। अगर आपके साथ भी ऐसी परिस्थितियां लंबे समय से बन रही हैं तो एक बार डॉक्टर से इस बारे में परामर्श जरूर लें।

अगली स्लाइड में पढ़े और

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल