1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Navratri 2019: विवाह में आ रही है लगातार अड़चन तो नवरात्र के छठे दिन जरुर करें ये खास उपाय, फिर देखें चमत्कार

Navratri 2019: विवाह में आ रही है लगातार अड़चन तो नवरात्र के छठे दिन जरुर करें ये खास उपाय, फिर देखें चमत्कार

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 03, 2019 02:35 pm IST,  Updated : Oct 03, 2019 02:35 pm IST

मां कात्यायनी की उपासना करने से व्यक्ति को किसी चीज़ का भय नहीं रहता, उसे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है ।

Navratri- India TV Hindi
Navratri

आश्विन शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है । शुक्रवार को नवरात्रि का छठा दिन है | षष्ठी तिथि सुबह 09 बजकर 35 मिनट तक रहेगी | इ  दिन मां दुर्गा के कात्यायनी स्वरूप की पूजा की जायेगी । माता कात्यायनी मन की शक्ति की देवी है और आज माता कात्यायनी की उपासना से सभी इन्द्रियों को वश में किया जा सकता है | ऋषि कात्यायन के यहां जन्म लेने के कारण इन्हें कात्यायनी के नाम से जाना जाता है।

मां कात्यायनी की उपासना करने से व्यक्ति को किसी चीज़ का भय नहीं रहता, उसे स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है । साथ ही अगर आपको अपने लिये सुयोग्य वर या वधु की तलाश है, तो देवी कात्यायनी की उपासना से आपकी ये तलाश भी जल्दी ही पूरी होगी।

6th Day Of Navratri: नवरात्र के छठे दिन ऐसे करें मां कत्यायनी की पूजा, मंत्र, भोग और आरती

नवरात्र के छठे दिन कात्यायनी माता को प्रसन्न करके मनोवांछित फल पाने के आचार्य इंदु प्रकाश से ये खास उपाय बताए है।

अगर आपकी कन्या के विवाह में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है तो आज के दिन मां कात्यायनी के इस मंत्र का जप करें। मंत्र है-

‘ऊँ क्लीं कात्यायनी महामाया महायोगिन्य घीश्वरी, नन्द गोप सुतं देवि पतिं मे कुरुते नमः।।’आज के दिन इस मंत्र का 11 बार जाप करने से आपकी
कन्या के विवाह में आ रही परेशानी जल्द ही दूर होगी।

Kolkata Durga Puja: 50 किलो सोने से बनाई गई मां दुर्गा की मूर्ति, शीश महल की तरह है पंडाल की डिजाइन

अगर आपको अपने लिये एक सुन्दर पत्नी की तलाश है तो आज के दिन आप इस मंत्र का जाप करें।
मंत्र है-
‘पत्नीं मनोरमां देहि मनोवृत्तानुसारिणीम्।
तारिणीं दुर्गसंसारसागरस्य कुलोद्भवाम्।।’

आज के दिन इस मंत्र का 11 बार जाप करने से आपकी सुन्दर पत्नी की तलाश जल्द ही पूरी होगी।

अगर आप अपने लिये एक सुयोग्य वर की तलाश में हैं, एक ऐसे वर की तलाश जो चेहरे के साथ ही मन और विचारों से भी सुंदर हो, तो आज के दिन आपको मां कात्यायनी के मंत्र का 11 बार जप करना चाहिए और वो मंत्र इस प्रकार है -     

ऊँ क्लीं कात्यायनी महामाया महायोगिन्यघीश्वरी,
नन्द गोप सुतं देवि पतिं मे कुरुते नमः।।

आज के दिन इस मंत्र का जप करने से आपको जल्द ही अपने लिये एक सुयोग्य वर या कहें एक ऐसा पति मिलेगा, जो सूरत के साथ ही सीरत से भी अच्छा होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल