1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang: जानें 8 अक्टूबर 2020 का पंचांग, जानिए राहुकाल, शुभ और अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: जानें 8 अक्टूबर 2020 का पंचांग, जानिए राहुकाल, शुभ और अशुभ मुहूर्त

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 08, 2020 07:23 am IST,  Updated : Oct 08, 2020 07:23 am IST

आज अधिक आश्विन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज शाम 4 बजकर 37 मिनट तक रहेगी। आज चंद्रमा मिथुन राशि में है।

Aaj Ka Panchang: जानें 8 अक्टूबर 2020 का पंचांग, जानिए राहुकाल, शुभ और अशुभ मुहूर्त - India TV Hindi
Aaj Ka Panchang: जानें 8 अक्टूबर 2020 का पंचांग, जानिए राहुकाल, शुभ और अशुभ मुहूर्त  Image Source : INDIA TV

आज अधिक आश्विन कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और गुरुवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज शाम 4 बजकर 37 मिनट तक रहेगी | आज चंद्रमा मिथुन राशि में है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त आदि के बारे में।

8 अक्टूबर का शुभ मुहूर्त

वरीयान योग- आज पूरा दिन पार कर देर रात 1 बजकर 42 मिनट तक। ये योग मंगलदायक कार्यों में सफलता प्रदान करता है |

मृगशिरा नक्षत्र- आज रात 10 बजकर 50 मिनट तक मृगशिरा नक्षत्र रहेगा | 
अभिजूत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 22 मिनट से दोपहर 12 बजकर 9 मिनट तक। 
अमृत काल- दोपहर 1 बजकर 13 मिनट से 2 बजकर 58 मिनट तक
रवि योग- सुबह 5 बजकर 33 मिनट से रात 10 बजकर 50 मिनट तक। 

राहु-केतु का राशिपरिवर्तन, जानें अगले 18 माह मिलेगा किन राशियों को लाभ और किन्हें होगा नुकसान

आज का भद्रा

आज शाम 4 बजकर 37 मिनट से कल सुबह 5 बजकर 14 मिनट तक भद्रा रहेगी |

आज का अशुभ समय

आज दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर अशुभ समय रहेगा। वैसे तो इससे सभी राशियां प्रभावित होगी। लेकिन मिथुन, सिंह, मकर और मीन राशियां विशेष रूप से प्रभावित होगी।

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय :  सुबह 5 बजकर 53 मिनट
सूर्यास्त का समय : शाम 5 बजकर 37 मिनट
चंद्रोदय का समय:  रात 10 बजे
चंद्रास्त का समय : सुबह 11 बजकर 14 मिनट तक।

राशिफल 8 अक्टूबर: चंद्रमा मिथुन राशि में, मेष सहित इन राशियों को मिलेगा बिजनेस में लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

आज का राहुकाल

दिल्ली- दोपहर 01:36 से दोपहर बाद 03:04 तक                     
मुबंई - दोपहर 01:55 से दोपहर बाद 03:23 तक                           
चंड़ीगढ़- दोपहर 01:37 से दोपहर बाद 03:04 तक        
लखनऊ - दोपहर 01:21 से दोपहर 02:49 तक           
भोपाल- दोपहर 01:36 से दोपहर बाद 03:04 तक  
कोलकाता - दोपहर 12:52 से दोपहर 02:21 तक  
अहमदाबाद- दोपहर 01:55 से दोपहर बाद 03:23 तक      
चेन्नई- दोहपर 01:26 से दोपहर 02:55 तक 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल