1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Aaj Ka Panchang: नवरात्र का सातवां दिन, जानें 23 अक्टूबर 2020 का पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang: नवरात्र का सातवां दिन, जानें 23 अक्टूबर 2020 का पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 22, 2020 06:23 pm IST,  Updated : Oct 22, 2020 06:23 pm IST

नवरात्र का सातवां दिन है। आज के दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप माँ कालरात्रि की पूजा की जायेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज का पंचांग।

Aaj Ka Panchang: नवरात्र का सातवां दिन, जानें 23 अक्टूबर 2020 का पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त- India TV Hindi
Aaj Ka Panchang: नवरात्र का सातवां दिन, जानें 23 अक्टूबर 2020 का पंचांग, राहुकाल और शुभ मुहूर्त Image Source : INDIA TV

आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और दिन शुक्रवार है | हलांकि सप्तमी तिथि सुबह 6 बजकर 57 मिनट तक ही रहेगी उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। नवरात्र का पर्व उदया तिथि में मनाया जाता है, लिहाजा नवरात्र का सातवां दिन है। आज के दिन मां दुर्गा के सातवें स्वरूप माँ कालरात्रि की पूजा की जायेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए आज के पंचांग में शुभ मुहूर्त, राहुकाल के साथ-साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चंद्रोदय, चंद्रास्त और व्रत-त्योहार के बारे में।

आज का शुभ मुहूर्त

धृति योग-  पूरा दिन पार कर देर रात 1 बजकर 22 मिनट तक 

सर्वार्थसिद्धि योग- रात 1 बजकर 28 मिनट से 24 अक्टूबर की रात 2 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।
उत्तराषाढ़ा नक्षत्र- पूरा दिन पार करके देर रात 1 बजकर 28 मिनट तक 
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 48 मिनट से दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक
अमृत काल - शाम 6 बजकर 56 मिनट से  8 बजकर  34 मिनट तक।

Durga Puja 2020 Calendar: आज से दुर्गा पूजा प्रारंभ, जानें 5 दिन के इस त्योहार के बारे में सबकुछ

आज का अशुभ समय

सुबह 10 बजकर 5 मिनट पर अशुभ समय रहेगा। 

सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय :  सुबह 6 बजकर 31 मिनट
सूर्यास्त का समय : शाम 5 बजकर 50 मिनट

चंद्रोदय का समय:  दोपहर 1 बजकर 2 मिनट
चंद्रास्त का समय :   सुबह 12 बजे तक।

Shardiya Navratri 2020: नवरात्रि के दिनों में भूलकर भी न करें ये काम, रुष्ठ हो जाएगी मां

आज का राहुकाल

दिल्ली -   सुबह 10:41 से दोपहर 12:05 तक             
मुंबई -   सुबह 10:56 से दोपहर 12:23 तक                                         
चंडीगढ़ -  सुबह 10:43 से दोपहर 12:07 तक   
लखनऊ -   सुबह 10:26 से दोपहर पहले 11:51 तक             
भोपाल -  सुबह 10:39 से दोपहर 12:04 तक 
कोलकाता - सुबह 09:55 से दोपहर पहले 11:21 तक 
अहमदाबाद - सुबह 10:58 से दोपहर 12:24 तक 
चेन्नई - सुबह 10:25 से दोपहर पहले 11:53 तक

Durga Ashtami 2020: दुर्गाष्टमी के शुभ अवसर में इन मैसेज और तस्वीरों के द्वारा अपने प्रियजनों को दें शुभकामनाएं

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल