1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज का दिन बन रहा है विशेष संयोग, लखपति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

आज का दिन बन रहा है विशेष संयोग, लखपति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 07, 2018 06:43 am IST,  Updated : Sep 07, 2018 06:43 am IST

किसी भी प्रदोष व्रत में प्रदोष काल का बहुत महत्व होता है। आज प्रदोष व्रत के दिन शिव जी के निमित्त कुछ विशेष उपाय करने से विभिन्न राशि वालों को अलग-अलग फल प्राप्त होंगे, तो किस राशि वालों को आज के दिन कौन-से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से इस बारें में।

Pradosh Vrat
Pradosh Vrat

मिथुन राशि
अपने बिजनेस की दिन-दुगनी, रात-चौगनी तरक्की के लिये आज के दिन शाम के समय रंगोली वाले पांच अलग-अलग रंग लेकर शिव मन्दिर में जाकर, एक गोल फूल की आकृति वाली रंगोली बनाएं और उस रंगोली के बीच में घी का एक दीपक जलाएं। साथ ही हाथ जोड़कर शिवजी से अपने बिजनेस की तरक्की के लिए प्रार्थना करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके बिजनेस की दिन-दुगनी, रात-चौगनी तरक्की जरूर होगी।

कर्क राशि
अगर आप अपने बिजनेस राइवल्स से परेशान हैं, तो उनसे छुटकारा पाने के लिये आज के दिन शमी पत्र को साफ पानी से धोकर शिवलिंग पर अर्पित करें। साथ ही भगवान शिव के मंत्र का जाप करें। मंत्र इस प्रकार है- ‘ऊँ नमः शिवाय।’ आज के दिन आप इस मंत्र का 11 बार जाप करें। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने बिजनेस राइवल्स से जल्द ही छुटकारा मिलेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल