1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज का दिन बन रहा है विशेष संयोग, लखपति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

आज का दिन बन रहा है विशेष संयोग, लखपति बनने के लिए राशिनुसार करें ये उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 07, 2018 06:43 am IST,  Updated : Sep 07, 2018 06:43 am IST

किसी भी प्रदोष व्रत में प्रदोष काल का बहुत महत्व होता है। आज प्रदोष व्रत के दिन शिव जी के निमित्त कुछ विशेष उपाय करने से विभिन्न राशि वालों को अलग-अलग फल प्राप्त होंगे, तो किस राशि वालों को आज के दिन कौन-से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से इस बारें में।

Pradosh Vrat
Pradosh Vrat

कुंभ राशि
अगर आप अपने बिजनेस में इंवेस्टमेंट करने के लिये किसी प्रकार की परेशानी का सामना कर रहे हैं, तो आज के दिन शाम के समय शिव मन्दिर में जाकर एक घी का दीपक और एक तेल का दीपक जलाइए। आपको बता दूं, घी का दीपक देवता के लिये होता है और तेल का दीपक अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिये होता है। घी के दीपक में रूई की खड़ीसफेद बत्ती लगानी चाहिए और तेल के दीपक में पड़ी हुई, यानी लेटी हुई लाल बत्ती लगानी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से बिजनेस में इंवेस्टमेंट संबंधी आपकी सारी परेशानियों का हल जल्दी ही निकल जायेगा।

मीन राशि
अगर आप करियर संबंधी अपने किसी विशेष कार्य में सफलता पाना चाहते हैं, तो आज के दिन दूध में थोड़ा-सा केसर मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही दूध चढ़ाते समय मन ही मन ‘ऊँ नमः शिवाय’ मंत्र का जाप करें। आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने विशेष कार्य में सफलता जरूर मिलेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल