1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. प्रदोष व्रत: बुधवार चमका सकता है आपकी किस्मत, राशिनुसार ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न

प्रदोष व्रत: बुधवार चमका सकता है आपकी किस्मत, राशिनुसार ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 24, 2018 05:55 pm IST,  Updated : Jul 24, 2018 06:10 pm IST

आज प्रदोष व्रत के दिन शिव जी के निमित्त कुछ विशेष उपाय करने से विभिन्न राशि वालों को अलग-अलग फल प्राप्त होंगे, तो किस राशि वालों को आज के दिन कौन-से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जानिए इस बारें में आचार्य इंदु प्रकाश से।

pradosh vrat
pradosh vrat

कर्क राशि
अगर आप सरकारी नौकरी में कार्यरत हैं और आपका बहुत दिनों से प्रमोशन रुका हुआ है, तो नौकरी में जल्द ही प्रमोशन पाने के लिए आज प्रदोष व्रत के दिन सवा किलो साबुत चावल लें। अब उनमें से कुछ चावल शिव मंदिर में चढ़ाएं और बाकी चावलों को किसी जरुरतमंद में बांट दें। आज के दिन ये उपाय करने से नौकरी में जल्द ही आपका प्रमोशन होगा।

सिंह राशि
अगर आप अपने दाम्पत्य जीवन को सुखी बनाएं रखना चाहते हैं, तो आज के दिन सुबह शीघ्र उठकर स्नानदि कार्यों से निवृत होकर शिव मंदिर जाएं और शिवलिंग पर गाय का दूध अर्पित करें। फिर इसके बाद शिव मंत्र का जाप करें। मंत्र है- ॐ नमशिशवाय  आज के दिन इस मंत्र का 21 बार जाप करें। साथ ही जाप पूरा होने के बाद अपने दाम्पत्य जीवन को सुखी बनाएं रखने के लिए भगवान के सामने हाथ जोड़कर विनती करें।. आज के दिन ऐसा करने से आपका दाम्पत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

कन्या राशि
मानसिक रूप से शांति प्राप्त करने के लिए और अपने अंदर पॉजिटिव उर्जा की बढ़ोतरी के लिए आज के दिन सुबह के समय भगवान शिव की मूर्ति या तस्वीर के आगे आसन बिछाकर बैठ जाएं। मूर्ति स्थापना और आसन बिछाते समय इस बात का ध्यान रखें कि आसन पर बैठते समय आपका मुंह पूर्व दिशा की तरफ होना चाहिए और भगवान की प्रतिमा ठीक आपके सामने होनी चाहिए। इस तरह सब अच्छे से व्यवस्थित होने के बाद केवल "ॐ" शब्द का तेज आवाज में गहरी सांस लेकर 11 बार उच्चारण करें। आज के दिन ऐसा करने से आपको मानसिक रूप से शांति मिलेगी और आपके अंदर पॉजिटिव उर्जा की बढ़ोतरी भी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल