1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. प्रदोष व्रत: बुधवार चमका सकता है आपकी किस्मत, राशिनुसार ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न

प्रदोष व्रत: बुधवार चमका सकता है आपकी किस्मत, राशिनुसार ऐसे करें भगवान शिव को प्रसन्न

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 24, 2018 05:55 pm IST,  Updated : Jul 24, 2018 06:10 pm IST

आज प्रदोष व्रत के दिन शिव जी के निमित्त कुछ विशेष उपाय करने से विभिन्न राशि वालों को अलग-अलग फल प्राप्त होंगे, तो किस राशि वालों को आज के दिन कौन-से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। जानिए इस बारें में आचार्य इंदु प्रकाश से।

pradosh vrat
pradosh vrat

तुला राशि
अगर आप शत्रुओं को परास्त करना चाहते हैं और मुकदमे में जीत हासिल करना चाहते हैं तो शत्रुओं को परास्त करने के लिए और मुकदमे में जीत हासिल करने के लिए आज के दिन शिव मन्दिर में जाएं और शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं। साथ ही शिव जी के मंत्र का जाप करें। मंत्र है- 'ॐ नम: शिवाय  आज के दिन इस मंत्र का 108 बार जाप करें। आज के दिन इस मंत्र का जाप करने से आपको अपने शत्रुओं पर विजय मिलेगी और साथ ही मुकदमे में जीत भी हासिल होगी।

वृश्चिक राशि
अगर आप मनचाहा जीवनसाथी पाना चाहते हैं, तो मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिये या आपकी पहले से शादी हो चुकी है, लेकिन उसमें बिल्कुल भी प्यार नहीं है तो शादी में प्यार कायम करने के लिये आज के दिन आपको दूध में थोड़ा-सा केसर और कुछ फूल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाने चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपको मनचाहा जीवनसाथी मिलेगा और अगर आपकी पहले से शादी हो रखी है तो आप दोनों के बीच प्यार कायम होगा।

धनु राशि
अगर आप अपने बिजनेस की बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो अपने बिजनेस की बढ़ोतरी के लिए आज के दिन रंगोली वाले पांच अलग-अलग रंग लें और शाम के समय शिव मंदिर में जाकर उन रंगों से एक छोटी-सी गोल आकृति में रंगोली बनाएं। अब इस रंगोली के बींचो-बीच में घी का दीपक जलाएं और अपने बिजनेस की बढ़ोतरी के लिए भगवान से प्रार्थना करें।. आज के दिन ऐसा करने से आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल