1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Pradosh Vrat 2019: आज प्रदोष व्रत के साथ बन रहा है खास योग, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मनोकामना पूर्ण

Pradosh Vrat 2019: आज प्रदोष व्रत के साथ बन रहा है खास योग, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मनोकामना पूर्ण

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 26, 2019 06:38 am IST,  Updated : Sep 26, 2019 06:38 am IST

आज प्रदोष व्रत के साथ खास योग बन रहा है। इस खास मौके में करें राशिनुसार ये उपाय। जिससे भोले बाबा होगे तुरंत प्रसन्न

Pradosh Vrat- India TV Hindi
Pradosh Vrat

आज त्रयोदशी वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आज त्रयोदशी तिथि आज सुबह 11 बजकर 04 मिनट से शुरू होकर 27 सितम्बर की सुबह 07:32 मिनट तक रहेगी। त्रयोदशी तिथि को उन लोगों का श्राद्ध किया जाता है, जिनका स्वर्गवास किसी भी महीने के कृष्ण या शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को हुआ हो। इसके अलावा नवजात व कम उम्र के बच्चों का श्राद्ध भी त्रयोदशी तिथि को किया जाता है। इस दिन श्राद्ध करने से व्यक्ति को श्रेष्ठ बुद्धि, संतति, धारणा शक्ति, स्वतंत्रता, दीर्घायु और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है।

आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी के अलावा आज मघा नक्षत्र भी है। जो सुबह 06 बजकर 41 मिनट से शुरू होकर भोर के 04 बजकर 01 मिनट तक रहेगा। मघा नक्षत्र का संबंध बरगद के पेड़ से है। अतः महालय पक्ष के दौरान मघा नक्षत्र में बरगद का पेड़ लगाने से और उसकी देखभाल करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

गुरुवार का दिन होने से आज गुरु प्रदोष व्रत किया जायेगा।  हर माह के कृष्ण पक्ष और शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी को प्रदोष व्रत होता है। चूंकि प्रदोष व्रत की पूजा त्रयोदशी तिथि के प्रदोष काल में, यानी रात्रि के पहले प्रहर में, यानी सूर्यास्त के तुरंत बाद के समय में की जाती है और आज के दिन प्रदोष काल के समय त्रयोदशी तिथि रहेगी। अतः प्रदोष व्रत आज ही के दिन किया जायेगा। कहते हैं इस दिन जो व्यक्ति व्रत करता है, वह खोये हुए धन की प्राप्ति करता है, उसे अच्छी संतान की प्राप्ति होती है, कर्ज से छुटकारा मिलता है, नौकरी में उन्नति होती है, मुकदमे में जीत होती है तथा जीवन में सफलता प्राप्त होती है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से इन उपायों के बारे में।

26 सितंबर राशिफल: कर्क राशि के जातकों का चमकेगा किस्मत का सितारा, वहीं ये 5 राशियां रहें सतर्क

मेष राशि

अगर आप संगीत में खूब नाम कमाना चाहते हैं, तो आज के दिन शिव मन्दिर जाकर शिवलिंग पर धतूरा चढ़ाएं। साथ ही शिव जी के मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र है - ॐ नम: शिवाय आज के दिन इस मंत्र का जप करने से संगीत में आपका खूब नाम होगा। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय मेष राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

वृष राशि
अगर आप इंजीनियरिंग के क्षेत्र में तरक्की करना चाहते हैं, तो आज के दिन गूलर के पेड़ पर रोली से टीका लगाएं और उसके पास एक दीपक जलाएं। साथ ही पेड़ के चारों तरफ 7 बार घूमकर परिक्रमा करें। आज के दिन ऐसा करने से आप इंजीनियरिंग के क्षेत्र में खूब तरक्की कहोगे|  वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय वृष राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

Pradosh Vrat 2019: गुरुवार को पड़ रहा है प्रदोष व्रत, इस शुभ मुहूर्त और पूजा विधि से करें भोले शंकर को प्रसन्न

मिथुन राशि
अगर आप अपनी पेंटिंग की कला को दूर-दराज तक फैलना चाहते हैं, तो आज के दिन जल में थोड़ा-सा दूध और कुछ फूल डालकर शिवलिंग पर अर्पित करें।  आज के दिन ऐसा करने से आपकी पेंटिंग की कला दूर-दराज तक फैलेगी। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय मिथुन राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

कर्क राशि
अगर आप आर्किटेक्ट के फिल्ड में सफल होना चाहते हैं, तो आज के दिन शिवलिंग पर दूध अर्पित करें। साथ ही 11 बेलपत्र पर चन्दन से ॐ लिखकर चढ़ाएं और धूप-दीप आदि से विधिवत पूजा करें। आज के दिन ऐसा करने से आप आर्किटेक्ट के फिल्ड में जरुर सफल होंगे| वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय कर्क राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

सिंह राशि
अगर आप अपनी तिजोरी को धन से भरा देखना चाहते हैं, तो आज के दिन तीन मुखी रुद्राक्ष की विधिवत पूजा करके गले में धारण करें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी तिजोरी धन से भरी होगी। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय सिंह राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

कन्या राशि
अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़ना चाहते हैं और उसमें कामयाब होना चाहते हैं, तो आज के दिन शमी पत्र को साफ पानी से धोकर शिवलिंग पर अर्पित करें और ऊँ नमः शिवाय मंत्र का 11 बार जप करें। आज के दिन ऐसा करने से आपको कला के क्षेत्र में कामयाबी मिलेगी। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय कन्या राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

तुला राशि
अगर आप मॉडलिंग के क्षेत्र में खूब पैसा कमाना चाहते हैं, तो आज के दिन सुबह स्नान आदि रोजमर्रा के कार्यों से निवृत्त होकर अपने घर के आसपास किसी शिव मन्दिर में जाकर जल में दूध और थोड़ा गंगाजल डालकर शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ ही भगवान से हाथ जोड़कर प्रार्थना करें| आज के दिन ऐसा करने से आप मॉडलिंग के क्षेत्र में खूब पैसा कमायेंगे। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय तुला राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

वृश्चिक राशि
अगर आप अपने अंदर नई चीजों को सीखने की क्षमता में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद शिव जी को प्रणाम करें और उनके सामने आसन बिछाकर बैठ जाएं। फिर शिव जी के मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है - ऊँ शं शं शिवाय शं शं कुरु कुरु ऊँ।। आज के दिन ऐसा करने से आपके अंदर नई चीजों को सिखने की क्षमता में बढ़ोतरी होगी। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय वृश्चिक राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

धनु राशि
अगर आप एक लेखक हैं और अपने लेखन को आप और भी बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आज के दिन सुबह के समय भगवान शिव और माता पार्वती के सामने घी का दीपक जलाएं और किसी रसेदार मिठाई का भोग लगाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपकी लेखन कला और भीबेहतर होगी। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय धनु राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

मकर राशि
अगर आप एक सफल वकील बनना चाहते हैं, तो ऐसे में आज के दिन एक मुठ्ठी साबुत चावल लेकर शिव मंदिर में चढ़ाएं। आज के दिन ऐसा करने से आप एक सफल वकील बनेंगे| वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय मकर राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

कुंभ राशि
अगर आप सामाजिक कार्यों में अपनी सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आज के दिन अपने घर के आग्नेय कोण, यानी दक्षिण-पूर्व दिशा के कोने में एक घी का दीपक जलाएं और हाथ जोड़कर अग्नि देव को प्रणाम करें। आज के दिन ऐसा करने से सामाजिक कार्यों में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय कुंभ राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

मीन राशि
अगर आप एक कामयाब नेता बनना चाहते हैं, तो आज के दिन भगवान शिव को दही और शहद का भोग लगाएं। साथ ही शिव जी के मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र है -‘ऊँ शिवाय नमः ऊँ’।। आज के दिन ऐसा करने से आप एक कामयाब नेता बनेंगे। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय मीन राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल