1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Lunar Eclipse 2018: चंद्र ग्रहण के समय करें सिर्फ ये 1 उपाय, हो जाएंगे करोड़पति

Lunar Eclipse 2018: चंद्र ग्रहण के समय करें सिर्फ ये 1 उपाय, हो जाएंगे करोड़पति

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 30, 2018 07:26 pm IST,  Updated : Jan 31, 2018 03:32 pm IST

आज माघ पूर्णिमा के साथ-साथ पुष्य नक्षत्र और चंद्र ग्रहण भी है। जिसके कारण आज शाम का 5 से 9 बजे का समय आपके लिए बहुत खास है। इस समय में आप सिर्फ ये उपाय करें। जिससे कि मां लक्ष्मी प्रसन्न होकर आपकी हर मनोकामना पूर्ण कर दें।

चंद्र ग्रहण 2018- India TV Hindi
चंद्र ग्रहण 2018

धर्म डेस्क: आज का दिन हिंदू धर्म के लिए काफी फायदेमंद है। आज के दिन सिर्फ 1 उपाय कर आप मां लक्ष्मी को आसानी से प्रसन्न कर मनचाही इच्छा पूरी कर सकते है, क्योंकि आज माघ पूर्णिमा के साथ-साथ चंद्र ग्रहण और पुष्य नक्षत्र है। जो कि बहुत ही शुभ है।

माघ माह में माघी पूर्णिमा का महत्व सबसे अधिक माना जाता है। शास्त्रों में माघ माह की पूर्णिमा का विशेष महत्व है। पंचांग और राशियों के अनुसार कर्क राशि में चंद्रमा और मकर राशि में सूर्य के प्रवेश होने से माघी पूर्णिमा का योग बनता है। साथ ही आज के दिन पुष्य नक्षत्र होने से यह दिन और भी खास हो गया है।

माघी पूर्णिमा पर पुष्य नक्षत्र के संयोग से आज के दिन किये जाने वाले दान-पुण्य का अक्षय फल प्राप्त होगा। संतान और सौभाग्य देने वाली यह पूर्णिमा व्यक्ति को सभी दुःखों से छुटकारा दिलाती है।

माघी पूर्णिमा को 'बत्तीसी पूर्णिमा' के नाम से भी जाना जाता है। कहा जाता हैं कि आज के दिन किए गए दान-पुण्य का बत्तीस गुना फल मिलता है। साथ ही इस दिन भगवान विष्णु के निमित्त व्रत रखने से व्यक्ति की सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

आज के दिन तिल के दान का बहुत महत्व है। तिल के अलावा आज के दिन गुड़, कपास, घी, फल, अन्न, कम्बल, वस्त्र आदि का दान भी करना चाहिए। साथ ही किसी जरूरतमंद को भोजन कराना चाहिए। शास्त्रों में भी लिखा है-

पुराणं ब्रह्म वैवर्तं यो दद्यान्माघर्मासि च,

पौर्णमास्यां शुभदिने ब्रह्मलोके महीयते।

अर्थात् माघ महीने की पूर्णिमा के शुभ दिन पर जो व्यक्ति ब्राह्मणों और गरीबों को दान करता है, उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है और वह स्वर्गलोक को जाता है।

जानिए क्या उपाय करने से होगा धनलाभ...

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल