1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज बन रहा है पूर्वभाद्रपद नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय करना होगा शुभ

आज बन रहा है पूर्वभाद्रपद नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय करना होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 14, 2018 11:46 pm IST,  Updated : Dec 14, 2018 11:46 pm IST

जिन लोगों का जन्म पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में हुआ हो, उन लोगों को आज के दिन आम के वास्तविक पेड़ का स्पर्श करके या पेड़ की फोटो को देखकर प्रणाम करना चाहिए। जाने आचार्य इंदु प्रकाश से कौन से उपाय करना होगा शुभ।

purvabhadra nakshatra
purvabhadra nakshatra

मिथुन राशि
अगर आप अपने जीवन में हर प्रकार की बाधाओं से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज के दिन देवी मां को लाल रंग की पोशाक चढ़ाएं | अगर पूरी पोशाक न चढ़ा पायें,तो केवल लाल चुनरी चढ़ाएं। साथ ही दुर्गा जी के इस मंत्र का पांच बार जप करें |
मंत्र है - सर्वाबाधा विनिर्मुक्तो धन धान्य सुतान्वितः|
मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः ||

आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने जीवन में हर प्रकार की बाधाओं से छुटकारामिलेगा |  वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय मिथुन राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

कर्क राशि
अपने दाम्पत्य संबंधों को लंबे समय तक सफल बनाये रखने के लिये आज के दिन किसी छोटी कन्या को भेंट स्वरूप कुछ दें | साथ ही उसका आशीर्वाद प्राप्त करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके दाम्पत्य संबंध लंबे समय तक सफल बने रहेंगे। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय कर्क राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं |

अगली स्लाइड में पढ़ें औऱ राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल