1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज बन रहा है पूर्वभाद्रपद नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय करना होगा शुभ

आज बन रहा है पूर्वभाद्रपद नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय करना होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 14, 2018 11:46 pm IST,  Updated : Dec 14, 2018 11:46 pm IST

जिन लोगों का जन्म पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में हुआ हो, उन लोगों को आज के दिन आम के वास्तविक पेड़ का स्पर्श करके या पेड़ की फोटो को देखकर प्रणाम करना चाहिए। जाने आचार्य इंदु प्रकाश से कौन से उपाय करना होगा शुभ।

purvabhadra nakshatra
purvabhadra nakshatra

धनु राशि
अपने बच्चों के जीवन में खुशहाली सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको किसी ब्राह्मण को इत्र भेंट करना चाहिए और उनके पैर छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए | आज के दिन ऐसा करने से आपके बच्चों के जीवन में खुशहाली सुनिश्चित होगी। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय धनु राशि वालों के लिये
विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं |

मकर राशि
अगर आपको जीवन में किसी चीज़ का भय बना रहता है, कोई नया काम शुरू करने से आपको डर लगता है, तो आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर देवी दुर्गा की विधि-पूर्वक धूप-दीप आदि से पूजा करनी चाहिए और पूजा के समय ही एक एकाक्षी नारियल लेकर, उस पर सात बार मौली लपेटकर देवी मां के सामने रखना चाहिए | पूजा के बाद उस एकाक्षी नारियल को वहां से उठाकर अपने पास रख लें | आज के दिन ऐसा करने से आप जल्द ही अपने भय पर काबू पा लेंगे | वैसे तो आज की ग्रह- नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय मकर राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं |

अगली स्लाइड में पढ़ें औऱ राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल