1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. आज बन रहा है पूर्वभाद्रपद नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय करना होगा शुभ

आज बन रहा है पूर्वभाद्रपद नक्षत्र, राशिनुसार ये उपाय करना होगा शुभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Dec 14, 2018 11:46 pm IST,  Updated : Dec 14, 2018 11:46 pm IST

जिन लोगों का जन्म पूर्वभाद्रपद नक्षत्र में हुआ हो, उन लोगों को आज के दिन आम के वास्तविक पेड़ का स्पर्श करके या पेड़ की फोटो को देखकर प्रणाम करना चाहिए। जाने आचार्य इंदु प्रकाश से कौन से उपाय करना होगा शुभ।

purvabhadra nakshatra
purvabhadra nakshatra

कुंभ राशि
अगर आप अपनी सभी इच्छाओं की पूर्ति करना चाहते हैं, तो आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद देवी मां को पुष्प अर्पित करें और सिद्ध कुंजिका मंत्र का पाठ करें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी सभी इच्छाएं पूरी होगी | वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय कुंभ राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं |

मीन राशि
अगर आपके ऊपर अक्सर समस्याओं का पहाड़ बना रहता है, जिसकी वजह से आप हमेशा परेशान रहते हैं, तो इस सबसे बाहर निकलने के लिए आज के दिन 5 सफेद कौड़ियाँ लेकर, उन्हें लाल कपड़े में बांधकर दुर्गा जी के मंदिर में चढ़ाएं और देवी मां से हाथ जोड़कर प्रणाम करें | आज के दिन ऐसा करने से धीरे-धीरे करके आप अपनी सभी समस्याओं से छुटकारा पा लेंगे। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय मीन राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते
हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल