1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Putrada Ekadash 2019: संतान के लिए उत्तम है ये पुत्रदा एकादशी व्रत, राशिनुसार ये उपाय करना होगा फलदायी

Putrada Ekadash 2019: संतान के लिए उत्तम है ये पुत्रदा एकादशी व्रत, राशिनुसार ये उपाय करना होगा फलदायी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 16, 2019 07:25 pm IST,  Updated : Jan 16, 2019 07:25 pm IST

पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहते हैं। इस एकादशी का महत्व पुराणों में भी लिखा है। इस बार यह एकादशी 17 जनवरी, गुरुवार को है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कौन से उपाय करना होगा शुभ।

Putrada Ekadash 2019
Putrada Ekadash 2019

सिंह राशि
अगर आप अपने सभी कामों में संतान का भरपूर सहयोग पाना चाहते हैं, तो आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद श्री विष्णु भगवान को प्रणाम करें और आसन बिछाकर बैठ जाएं। फिर भगवान विष्णु के मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र है - ऊँ नमो भगवते नारायणाय    आज के दिन ऐसा करने से आपको अपने सभी कामों में संतान का भरपूर सहयोग मिलेगा। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार ये उपाय सिंह राशि वालों के लिये ही विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

कन्या राशि
अगर आपकी संतान विद्या के क्षेत्र में विशेष उपलब्धियां हासिल करना चाहती है, तो उसकी सफलता सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर भगवान विष्णु की विधि पूर्वक पूजा करें और पूजा के समय विद्या यंत्र की स्थापना करें। पूजा के बाद उस यंत्र को उठाकर अपने बच्चे के पढ़ाई वाले कमरे में स्थापित कर दें या फिर ताबीज में डलवाकर बच्चे के गले में पहना दें।

अगली स्लाइड में पढ़ें राशिनुसार कौन से उपाय करना होगा शुभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल