1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Putrada Ekadash 2019: संतान के लिए उत्तम है ये पुत्रदा एकादशी व्रत, राशिनुसार ये उपाय करना होगा फलदायी

Putrada Ekadash 2019: संतान के लिए उत्तम है ये पुत्रदा एकादशी व्रत, राशिनुसार ये उपाय करना होगा फलदायी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 16, 2019 07:25 pm IST,  Updated : Jan 16, 2019 07:25 pm IST

पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहते हैं। इस एकादशी का महत्व पुराणों में भी लिखा है। इस बार यह एकादशी 17 जनवरी, गुरुवार को है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कौन से उपाय करना होगा शुभ।

Putrada Ekadash 2019
Putrada Ekadash 2019

धनु राशि
अगर आप अपनी संतान के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन श्री विष्णु भगवान को चन्दन का तिलक लगाएं। साथ ही एक सिद्ध किया हुआ सौभाग्य बीसा यंत्र लेकर अपनी संतान को दे दें या फिर घर के मन्दिर में रख दें। आज के दिन ऐसा करने से आपकी संतान के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी ही बढ़ोतरी होगी। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार ये उपाय धनु राशि वालों के लिये ही विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

मकर राशि
अगर आपकी संतान का बिजनेस कुछ ठीक नहीं चल रहा है, तो आज के दिन सुबह के समय स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर तुलसी के पौधे को प्रणाम करें और उसकी जड़ में जल चढ़ाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपकी संतान का बिजनेस ठीक से चलने लगेगा। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार ये उपाय मकर राशि वालों के लिये ही विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें राशिनुसार कौन से उपाय करना होगा शुभ

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल