1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Putrada Ekadash 2019: संतान के लिए उत्तम है ये पुत्रदा एकादशी व्रत, राशिनुसार ये उपाय करना होगा फलदायी

Putrada Ekadash 2019: संतान के लिए उत्तम है ये पुत्रदा एकादशी व्रत, राशिनुसार ये उपाय करना होगा फलदायी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jan 16, 2019 07:25 pm IST,  Updated : Jan 16, 2019 07:25 pm IST

पौष मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को पुत्रदा एकादशी कहते हैं। इस एकादशी का महत्व पुराणों में भी लिखा है। इस बार यह एकादशी 17 जनवरी, गुरुवार को है। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कौन से उपाय करना होगा शुभ।

Putrada Ekadash 2019
Putrada Ekadash 2019

कुंभ राशि
अगर आपके बच्चे की तबीयत कुछ दिनों से ठीक नहीं चल रही है, तो अपने बच्चे के बेहतर स्वास्थ्य के लिए आज के दिन श्री हरि का नाम लेकर एक साबुत हल्दी की गांठ लेकर, पानी की सहायता से पीस लें। अब उस पीसी हुई हल्दी से बच्चे के माथे पर टीका लगाएं और तब तक रोज लगाते रहें, जब तक आपके बच्चे की सेहत ठीक न हो जाये। ऐसा करने से आपके बच्चे का स्वास्थ्य जल्द ही बेहतर हो जायेगा। वैसे तो आज की ग्रह स्थिति के अनुसार ये उपाय कुंभ राशि वालों के लिये ही विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

मीन राशि
अगर आप बेटा या बेटी, यानी कोई संतान गोद लेना चाहते हैं, तो आज पुत्रदा एकादशी की रात एक लकड़ी की चौकी या पाटे पर साफ कपड़ा बिछाकर उस पर भगवान कृष्ण के बाल रूप की फोटो रखिये और फोटो के आगे देसी घी का दीपक जलाइये। अब आपको ये मन्त्र पढ़ना है। मंत्र है – ॐ गोविन्दाय गोपालाय यशोदा सुताय स्वाहा।  इस मंत्र का आपको पांच माला, यानी 540 बार जप करना है और जप पूरा होने के बाद भी दीपक को बुझाइये नहीं, उसे जलता छोड़ दीजिये, वह अपने आप बुझ जायेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल