धर्म डेस्क: ज्योतिषों के अनुसार माना जाता है कि राहुकाल के समय यात्रा करना अशुभ होता है। इतना ही नहीं इस काल में किए गए काम में आपको सफलता प्राप्त नहीं होती है। साथ भी अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आज के समय में बहुत ही कम लोग होते है जो कि राहुकाल, शुभ मुहूर्त में विश्वास करते है, लेकिन ये आपके लाइफ में जरुर प्रभाव डालती है। अगर आपको किस कारणवश राहुकाल में घर से बाहर जाना है, तो जानें से पहले दही से ये काम लें। इससे अशुभ फल खत्म हो जाएगा।
Related Stories
अगर आपको राहुकाल में कहीं जाना है तो निकलने से पहले दही, पान या फिर कोई मीठी चीज खा लें।
राहुकाल में नहीं होते है ये काम
राहुकाल में कोई भी शुभ काम जैसे कि सगाई, विवाह, ग्रह प्रवेश, यात्रा, मुंडन, यज्ञ आदि नहीं किए जाते है।
जानिए दिन के हिसाब से किस समय होता है राहुकाल
सोमवार: सुबह 07:30 से 09 बजे
मंगलवार: दोपहर 03 से 04:30 बजे तक
बुधवार: दोपहर 12 से 01:30 बजे तक
गुरुवार: दोपहर 01:30 से 03 बजे तक रहता है।
शुक्रवार: सुबह 10:30 से 12 बजे तक
शनिवार: सुबह 09 से 10:30 बजे तक
रविवार: राहुकाल का समय शाम 04:30 से 06 बजे तक