1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Ramadan 2020: चांद के दीदार के साथ 25 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे रोजे, जानिए भारत में सहरी और इफ्तार का समय

Ramadan 2020: चांद के दीदार के साथ 25 अप्रैल से शुरू हो जाएंगे रोजे, जानिए भारत में सहरी और इफ्तार का समय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 24, 2020 12:53 pm IST,  Updated : Apr 24, 2020 02:07 pm IST

सऊदी अरब और भारत के कर्नाटक के उड्डपी और दक्षिणा कन्नड जिलों में चांद के दीदार हो चुके है। जिसके कारण यहां पर 24 अप्रैल से रमज़ान शुरू हो गए है लेकिन भारत के अन्य हिस्सों में चांद नहीं दिखा है।

रमज़ान- India TV Hindi
रमज़ान

रमज़ान को इस्लाम धर्म में बहुत ही पवित्र माह माना जाता है।  इस्लामिक कैलेंडर का नौवा महीना सबसे पवित्र माना जाता है। चांद के दीदार के साथ ही पूरे हर साल 29 या 30 रोजे ही रखे जाते हैं। भारत में रमज़ान कब से शुरू हो रहे हैं यह बात चांद के दीदार होने पर निर्भर है। आपको बता दें कि गुरूवार को कर्नाटक के उड्डपी और दक्षिणा कन्नड जिलों में चांद के दीदार हो चुके हैं। जिसके कारण यहां पर 24 अप्रैल से रमज़ान शुरू हो गए है लेकिन भारत के अन्य हिस्सों में चांद नहीं दिखा है जिसके कारण उम्मीद लगाई जा रही हैं कि 25 अप्रैल को पहला रोजा पड़ेगा। वहीं दूसरी ओर सऊदी अरब में  भी आज से ही माह-ए-रमजान शुरू हो चुका है।

सहरी और इफ्तार

रोजा में सूर्योदय से पहले खाए जाने वाले खाने को सहरी कहते हैं। इसके बाद बिना अन्न जल ग्रहण किए दिनभर रोजा रखते हैं। उसके बाद शाम को सूर्यास्त के बाद खाना खाते हैं जिसे इफ्तार के नाम से जाना जाता है। 

Ramadan 2020: रमज़ान के पाक माह में अपने दोस्तों, करीबियों को इन तस्वीरों और कोट्स के जरिए दें मुबारकबाद

इफ्तार और सहरी का समय

अगर पहला रोजा 25 अप्रैल को पड़ रहा है तो इफ्तार का समय 6 बजकर 33 मिनट पर होगा। जिसके साथ ही पवित्र माह रमज़ान के आखिरी रोजा के दिन सहरी का समय 3 बजकर 29 मिनट पर होगा। वहीं, इफ्तार 6 बजकर 48 मिनट पर होगा। आपको बता दें कि इस माह में हर दूसरे और तीसरे रोजे की सहरी और इफ्तार के समय में बदलाव होता रहता है। वहीं सबसे पड़े रोजा की बात करें तो इस बार माह का आखिरी दिन होगा। जिसमें 15 घंटे 27 मिनट का रोजा होगा।

त्रिवेंद्रम

सहरी: 04:56 AM
इफ्तार: 6:33 PM

दिल्ली रमज़ान का समय 25 अप्रैल
सहरी: 04:21 AM
इफ्तार: 6:54 PM

मुंबई
सहरी: 04:57 AM
इफ्तार: 7:00 PM

बेंगलुरु
सहरी: 04:47 AM
इफ्तार: 6:35 PM

हैदराबाद
सहरी: 04:37 AM
इफ्तार: 6:36 PM

चेन्नई
सहरी: 04:36 AM
इफ्तार: 6:24 PM

रमज़ान को लेकर कहा जाता है कि इस पवित्र माह में लोग इबादत करके अल्लाह से अपने गुनाहों की माफी मांगते हैं। इन दिनों में इबाबत करने से अन्य दिनों के मुकाबले 70 गुना अधिक सवाब मिलता है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल