1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. राशिफल 4 मई 2021: धनु राशि वालों के कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, जानिए अन्य राशियों का हाल

राशिफल 4 मई 2021: धनु राशि वालों के कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, जानिए अन्य राशियों का हाल

 Published : May 03, 2021 06:08 pm IST,  Updated : May 03, 2021 06:11 pm IST

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन मंगलवार है। अष्टमी तिथि आज देर रात 3 बजे तक रहेगी। आज श्री शीतलाष्टमी व्रत है। आज शाम 6 बजकर 42 मिनट तक परिध योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 6 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदुप्रकाश से अपना राशिफल।

Horoscope - India TV Hindi
धनु राशि वालों के कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, जानिए अन्य राशियों का हाल Image Source : INDIA TV

आज चैत्र कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और दिन मंगलवार है। अष्टमी तिथि आज देर रात 3 बजे तक रहेगी। आज श्री शीतलाष्टमी व्रत है। आज शाम 6 बजकर 42 मिनट तक परिध योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 2 बजकर 6 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। जानिए आचार्य इंदुप्रकाश से अपना राशिफल।

मेष राशि

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। कोई जरुरी काम आज टाइम से पूरा हो जायेगा। आज किसी जरुरतमंद की मदद करने में संकोच न करें। सबकी दुवाओं का असर कोई सुखद परिणाम लेकर आएगा। इस राशि के जो लोग प्रॉपर्टी डीलर है। उन्हे अच्छी डिल के ले थोडा और इंतेजार करना पडेगा। छात्रों को आज पढ़ाई में मन लगेगा, नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें आज से ही शुरू कर दें। शारीरिक दृष्टि से सेहत आज फिट रहेगी। बाहरी चीजों को खाने से बचें।

वृष राशि
आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आज आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनायें आयेंगी। इस राशि के विवाहित अधिक से अधिक समय जीवनसाथी को दें, रिश्तों में मधुरता बढेगी। आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। इस राशि के जो छात्र  मेडिकल से जुडें  हैं आज उन्हें कुछ नया सिखने को मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। पार्ट्नर से मन की बात कह सकते हैं। आज काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जायेंगे, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।      

horoscope
Image Source : INDIA TVधनु राशि वालों के कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, जानिए अन्य राशियों का हाल

मिथुना राशि
आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। बिजनेस को आगें बढाने के नये  तरिके आप सोचेंगे। साथ ही उसे समझने में अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप साझेदारी में काम कर रहे हैं तो पार्ट्नर के दिमाग में कोई ऐसी तकनीक आएगी जिससे बिजनेस में उम्मीद से अधिक फायदा होगा। इस राशि के बच्चों को आज कुछ नयासिखने का अवसर प्राप्त होगा और अपका पढाई का कोर्स पिछें नहीं छुटेगा। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। मानसिक रूप से स्वस्थ होने के कारण आप मौसम का पूरा आनंद लेंगे। जीवन में दूसरों का सहयोग हमेशा बना रहेगा। 

कर्क राशि
आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। निगेटिव थॉट्स को आज दिमाग में न आने दें। धनलाभ की सम्भावनायें बन रही हैं साथ ही ख़र्चों में भी इज़ाफ़ा होने वाला है। इस राशि के छात्रों को आज भविष्य के लिए योजना बनाकर पढ़ाई करने की जरुरत है। आज की गई मेहनतका आपको साकारात्मक परिणाम जरुर मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। पदोन्नति की काफ़ी संभावना है। आप अपनी ख़ुशी दुगनी करने के लिए परिवारवालों से बांटे। नए विचारों को जांचने का बेहतरीन वक़्त है। आपके घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी। 

horoscope
Image Source : INDIA TVधनु राशि वालों के कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, जानिए अन्य राशियों का हाल

सिंह राशि
आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे आप वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप चाहते हैं। आपको इन सब चीजों से खुद को दूर रखना होगा कि दूसरे आप के बारे में क्या सोचते है, आप अपने आत्म विश्वास का आनंद लें। संचार से जुड़ी किसी नयी तकनीक से फायदा जरुर मिलेगा। आसपास और साथ के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। सेहत बिल्कुल ठीक रहने वाली है। भविष्य में सब अच्छा होगा। 

कन्या राशि
आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज कोई महत्वपूर्ण काम पूरा हो सकता है। जिसके पूरा होने से आर्थिक स्थिति में सुधार आयेगा। रुका हुआ पैसा आज वापस मिल जायेगा। कुछ नए मौके, साथ ही नये विचार सामने आयेंगे जिसका खुले मन से स्वीकार करें। आज आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग वैज्ञानिक हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी। छोटी-मोटी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से निजात के लिये घरेलू नुस्खों को अपनाना फायदेमंद रहेगा। लवमेटस आज अपने पाटनर पर विशवास बनायें रखें। 

horoscope
Image Source : INDIA TVधनु राशि वालों के कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, जानिए अन्य राशियों का हाल

तुला राशि
आज का दिन का सामान्य रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आज आपको कोई बड़ा फैसला आपको करना पड़ेगा। खर्चों पर काबू पायें अन्यथा आर्थिक स्थिति कमजोर हो सकती है। सब आपकी समझ और शिष्टता से काफी प्रभावित होंगे । हर कोई आपकी तरफ आकर्षित होगा। चारो तरफ से खूब प्रशंसा मिलन वाली है। परिवार में कई दिनों से चल रही समस्यायें आज सुलझ जायेंगी। दोस्तों के साथ बात कर के अच्छा समय बीतेगा। इस राशि के जो लोग मेडिकल स्टोर के व्यपार से जुड़े हैं आज उन्हें अचानक कहीं से आर्थिक लाभ मिलेगा। 

वृश्चिक राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। ऑफिस के किसी जरुरी काम को करने  में सीनीयर आपकी मदद करेंगे, जिससे काम आसानी से पूरा हो जायेगा। इस राशि के जो लोग संगीत से जुड़े हैं उनके लिये आज का दिन अच्छा है। जो छात्र विदेश में पढ़ाई करने के उत्सुक हैं , इसके लिए उन्हें थोंड़ी अधिक मेहनत करने की जरूरत है। परिवार में आज आपको कुछ नयी जिम्मेंदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहने वाला है। 

Horoscope
Image Source : INDIA TVधनु राशि वालों के कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, जानिए अन्य राशियों का हाल

धनु राशि
आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। कारोबार में उतार-चढाव की स्थिति बनी रहेगी। आज आप जो भी करें, सकारात्मक होकर करें। किसी भी तरह का फैसला करने के पहले अच्छी तरह से सोच-विचार जरुर कर लें या फिर किसी अनुभवी से सलाह सुझाव लेना आपके लिये फायदेमंद रहेगा। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है अगर आज संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरुर होगा। स्वास्थ्य को लेकर आज आप थोड़ा परेशान हो सकते है। जीवनसाथी का सहयोग आपकी परेशानियों को कम कर देगा।

मकर राशि
आज किस्मत का साथ मिलेगा। छोटे-मोटे धनलाभ मिलते रहेंगे। घरेलू खर्च में गिरावट हो सकती है। इस राशि के जो लोग टीचर हैं अनका दिन अच्छा रहने वाला है। जो लोग विवाहित हैं आज उनका किसी बात पर जीवनसाथी से मन-मुटाव हो सकता है। बेहतर होगा की आज छोटी-छोटी बातों को इग्नोर करें। महिलायें को काम से थोडी राहत मेहसूस होगी। परिवार वाले उनके घर के कामों में मदद करेंगे। छात्र आज पढाई पर ज्यादा ध्यान देंगें। आपके साथ सब अच्छा होगा। 

horoscope
Image Source : INDIA TVधनु राशि वालों के कारोबार में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी, जानिए अन्य राशियों का हाल

कुंभ राशि
आज आत्मविश्वास और उम्मीदों वाला दिन है। कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी। अभी तक आपने जीवन के हर संभव क्षेत्र में जो भी करने की सोच रहे हैं थे वह जल्द ही पूरा हो जायेगा। बस आपको धैर्य बनाकर रखने की जरुरत है। कामकाज में आज नये तरीकों को अपनाने की कोशिश करें फायदा जरुर मिलेगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उन्हें सुयोग्य विवाह के प्रस्ताव मिलेंगे। आज किसी को उधार देने से बचें।आपके साथ सब अच्छा होगा।

मीन राशि
आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। परिस्थितियां आज कुछ इस तरह से पुरानी चीजों को आपके सामने लाकर खड़ा कर देंगी। जिससे आपकी टेंशन बढ़ सकती है। ऐसी स्थितियों में घर के बड़े बुजुर्ग की राय आपके लिये कारगर साबित होगी। आर्थिक स्थिति में थोड़ी गिरावट हो सकती है। किसी पुराने मित्र से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। घर में आज वातावरण अनुकूल रहेगा, वर्कलोड कम रहेगा। जूनियर आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। आज जीवनसाथी के साथ समय बितायेंगे। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको ध्यान देने की जरुरत है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल