1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्रवार: आज बन रहे है शुभ योग, इन राशि के जातकों को होंगे कई फायदे

शुक्रवार: आज बन रहे है शुभ योग, इन राशि के जातकों को होंगे कई फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 20, 2017 04:40 pm IST,  Updated : Apr 21, 2017 06:52 am IST

आज वैशाख मास के कृष्णपक्ष की दशमी तिथि है। शुक्रवार के साथ धनिष्ठा नक्षत्र और शुभ योग है। हम आपको बार-बार याद दिलाते हैं की पंचक नक्षत्रों में वुडवर्क, यानी लकड़ी का काम नहीं कराना चाहिए। धनिष्ठा से रेवती तक के पांच नक्षत्रो को पंचक नक्षत्र कहते हैं।

Horoscope- India TV Hindi
Horoscope

धर्म डेस्क: आज वैशाख मास के कृष्णपक्ष की दशमी तिथि है। शुक्रवार के साथ धनिष्ठा नक्षत्र और शुभ योग है। हम आपको बार-बार याद दिलाते हैं की पंचक नक्षत्रों में वुडवर्क, यानी लकड़ी का काम नहीं कराना चाहिए। धनिष्ठा से रेवती तक के पांच नक्षत्रो को पंचक नक्षत्र कहते हैं। आज दोपहर 2 बजकर 20 मिनट से पंचक नक्षत्र लगेंगे जो की 25 तारीख की रात 9:55 तक चलेंगे| आज शाम 4 बजकर 55 मिनट से सुबह 4 बजकर 54 मिनट तक भूलोक की अशुभ भद्रा रहेगी।

जानिए कैसे इस पौधें की जड़ बदल सकती है आपकी किस्मत

तो आइए आगे बढ़ते हैं और जानते हैं कि किस दिशा में जाने से होगा आज आपको फायदा, वास्तुशास्त्र में हम चर्चा करेंगे झाड़ू की, साथ ही सामुद्रिक शास्त्र में हम बात करेंगे हथेली पर शुक्र और गुरु पर्वत की। इसके अलावा कितने बजे होगा आज राहुकाल और घर से निकलकर कहां जाना आज अच्छा रहेगा। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कैसे रहेगा आज आपका दिन।

मेष राशि:- मेष राशि वालों का आज का दिन फलदायी साबित होगा, लेकिन आज लाइफ पार्टनर को गिफ्ट जरूर दें, दांपत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आज आपने काम के लिए दूसरों पर आधारित होने के बजाए, अपने बलबूते पर उस काम को करें, तुरंत फायदा होगा। वाहन सावधानी से चलाएं। वर्कप्लेस पर आज आप टीम लीडर के रूप में सामने आएँगे और दूसरों को आगे बढ़ने की प्रेरणा दे सकते हैं।

वृष राशि:- वृष राशि वाले जातकों आज का दिन आपका उत्तम रहेगा। सुबह के समय थोड़ा आलस घेर सकता है लेकिन जल्द ही आप उससे मुक्ति पा लेंगे। जो लोग बेरोजगार यानि अनइम्प्लॉयड हैं उनके लिए आज समय बेहतर है इच्छा अनुसार काम मिल सकता है। मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। किसी पार्टी आदि में जाने का प्रोग्राम भी बन सकता है। आज लोगों से मेल-जोल बढ़ाने का दिन है, आज कोई ऐसा भी मिल सकता है जो आपको जीवन भर आपका प्यारा रहेगा।

मिथुन राशि:- मिथुन राशि वाले आज आप घरवालों के साथ हंसी-ख़ुशी से समय बिताएंगे। आपका ज्यादातर समय आज घर पर ही बीतेगा। लेकिन बच्चों के लिए थोड़ा दौड़ा भागी करनी पड़ सकती है। आज पिता के आशीर्वाद से कोई भी काम शुरू करें, निश्चित ही सफलता मिलेगी। आज किसी को भी बुरा भला न कहें और न ही किसी तरह के वाद-विवाद में फंसे। आज किसी ब्राह्मण को भोजन करवा कर दक्षिणा दें, विशेष फायदा होगा।

अगली स्लाइड में भी पढ़े बाकी राशियों के बारे में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल