1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शुक्रवार: आज बन रहे है शुभ योग, इन राशि के जातकों को होंगे कई फायदे

शुक्रवार: आज बन रहे है शुभ योग, इन राशि के जातकों को होंगे कई फायदे

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 20, 2017 04:40 pm IST,  Updated : Apr 21, 2017 06:52 am IST

आज वैशाख मास के कृष्णपक्ष की दशमी तिथि है। शुक्रवार के साथ धनिष्ठा नक्षत्र और शुभ योग है। हम आपको बार-बार याद दिलाते हैं की पंचक नक्षत्रों में वुडवर्क, यानी लकड़ी का काम नहीं कराना चाहिए। धनिष्ठा से रेवती तक के पांच नक्षत्रो को पंचक नक्षत्र कहते हैं।

Horoscope
Horoscope

कर्क राशि:- कर्क राशि वालों को आज कुछ महत्वपूर्ण कार्यों में थोड़ी परेशानियां आ सकती हैं लेकिन धैर्य से काम लें, काम समय पर पूरा हो जाएगा। आज इस राशि के विद्यार्थी पढाई की चिंता से घिरे रहेंगे, जिसका प्रभाव उन की हेल्थ पर भी पड़ सकता है। लेकिन अच्छी खबर ये है कि आज खुशियाँ दरवाजे पर दस्तक दे रही हैं, अवसर बिल्कुल भी न छोडें। भगवान के चरणों में फूल और फल प्रसाद के रूप में चढ़ाएं। आज आपका राजनीतिक और सामाजिक दायरा बढ़ेगा।

सिंह राशि:- सिंह राशि वालों आज धन लक्ष्मी आप पर प्रसन्न हैं इसलिए अवश्य ही किसी साधन से आपको धन की प्राप्ति होगी। शत्रु आज आप पर हावी होने की कोशिश कर सकते हैं लेकिन किसी महिला के साथ होने के कारण परेशानी टल जाएगी। आज मौसम के कारण स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी परेशानी हो सकती है। तो सतर्क रहिये और बदलते मौसम से खुद को बचाइये। आज के दिन बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना न भूले, यही आशीर्वाद आपको तरक्की दिलाएगा।

कन्या राशि:- कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाला है। आपको जबरदस्त आर्थिक फायदा होने वाला है। साथ ही आज काफी समय से रुका हुआ बैंक का काम आज पूरा हो जाने के आसार है। हालांकि माता पिता आपकी फिजूल खर्ची पर आप से थोड़े नाराज़ रहेंगे, लेकिन शाम होते होते आप उन्हे प्यार से मना लेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को मनचाही सक्सेस पाने के लिए अत्याधिक मेहनत करनी पड़ सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल