1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. संकष्ठी चतुर्थी: शुक्रवार के दिन राशिनुसार ऐसे करें गणपति की आराधना, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे मालामाल

संकष्ठी चतुर्थी: शुक्रवार के दिन राशिनुसार ऐसे करें गणपति की आराधना, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे मालामाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 27, 2018 07:03 pm IST,  Updated : Sep 27, 2018 07:05 pm IST

आज के दिन श्री गणेश की पूजा करने से आपको हर तरह के संकटों से छुटाकारा मिलेगा, जिससे आप जीवन में तेजी से प्रगति कर पायेंगे। तो संकटों से छुटकारा पाने और जीवन में प्रगति करने के साथ-साथ अपने कार्यों में लाभ पाने के लिये विभिन्न राशि वालों को कौन-से उपाय करने चाहिए।

Lord Gnesha
Lord Gnesha

तुला राशि
अगर आप अपनी कोई खास इच्छा पूरी करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको एक मिट्टी की दियाली में कपूर के टुकड़े रखकर, अपनी इच्छा कहते हुए जलाने चाहिए और जलाने के बाद उस दियाली को एक दूसरी दियाली से ढक्कर भगवान श्री गणेश के सामने रख दें। इससे आपकी इच्छा जरूर पूरी होगी। वहीं तुला के साथ-साथ अन्य राशि वाले जो लोग अपनी इच्छा पूरी करने के साथ ही अपनी और अपने घर-परिवार की ऊर्जा को बनाये रखना चाहते हैं, उनको आज के दिन मिट्टी की दियाली में कपूर के टुकड़ों के साथ दो लौंग के जोड़े भी जलाने चाहिए। इससे आपकी इच्छा पूरी होगी और आपके साथ आपके घर-परिवार की ऊर्जा भी बनी रहेगी।

वृश्चिक राशि
आज के दिन आप गणेश भगवान को पूजा के बाद जावित्री का भोग लगाएं और भोग लगाने के बाद श्री गणेश का आशीर्वाद लेकर उस जावित्री को अपने पास पीसकर रख लें और अगले 45 दिनों के दौरान प्रसाद के रूप में उस जावित्री को थोड़ा-थोड़ा करके खा लें। आप चाहें तो उस जावित्री को खाना बनाते समय सब्जी में भी यूज़ कर सकते हैं। ऐसा करने से आपका और आपके परिवार का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल