1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. संकष्ठी चतुर्थी: शुक्रवार के दिन राशिनुसार ऐसे करें गणपति की आराधना, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे मालामाल

संकष्ठी चतुर्थी: शुक्रवार के दिन राशिनुसार ऐसे करें गणपति की आराधना, कुछ ही दिनों में हो जाएंगे मालामाल

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Sep 27, 2018 07:03 pm IST,  Updated : Sep 27, 2018 07:05 pm IST

आज के दिन श्री गणेश की पूजा करने से आपको हर तरह के संकटों से छुटाकारा मिलेगा, जिससे आप जीवन में तेजी से प्रगति कर पायेंगे। तो संकटों से छुटकारा पाने और जीवन में प्रगति करने के साथ-साथ अपने कार्यों में लाभ पाने के लिये विभिन्न राशि वालों को कौन-से उपाय करने चाहिए।

Lord Gnesha
Lord Gnesha

कुंभ राशि
अगर आपके ऊपर दूसरों की उधारी बहुत अधिक बढ़ गई है और अब आपसे चुकाई नहीं जा रही है तो आज के दिन आप श्री गणेश भगवान की पूजा करें और पूजा के बाद उनके ऋणमोचन मंगल स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से आप अपनी उधारी जल्द से जल्द चुका पायेंगे। यहां एक और बात जरूर कहना चाहूंगा कि जरूरी नहीं है कि ये उपाय सिर्फ कुंभ राशि वाले ही कर सकते हैं। जिस किसी के जीवन में ऐसी कोई परेशानी चल रही है, वो सब लोग इस उपाय को कर सकते हैं।

मीन राशि
अगर आप अपने जीवन में ऊंचाईयों को छूना चाहते हैं तो आज के दिन आप सुबह स्नान आदि के बाद भगवान गणेश के आस-पास का स्थान शुद्ध जल और गंगाजल से पवित्र शमी पत्रों से सजाएं। साथ ही भगवान के आगे घी का दीपक जलाएं और उन्हें घी मिले हुए मखाने का भोग लगाएं। इससे आप जीवन में लगातार ऊंचाईयों को छूते जायेंगे।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल