1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 9 अगस्त को सावन माह की शिवरात्रि, भूलकर भी न करें ये काम होगा अनिष्ट

9 अगस्त को सावन माह की शिवरात्रि, भूलकर भी न करें ये काम होगा अनिष्ट

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Aug 08, 2018 04:42 pm IST,  Updated : Aug 08, 2018 04:42 pm IST

शिवरात्रि के दिन कई बार भूलवश शिवलिंग की पूजा करते समय ऐसी भूल हो जाती है जिसके कारण पूजा सफल नहीं होती है। जानिए ऐसे कौन से काम है जो पूजा करते समय नहीं करना चाहिए।

Lord Shiva- India TV Hindi
Lord Shiva

सावन की शिवरात्रि 2018: श्रावण कृष्णपक्ष की चतुर्दशी को मासिक शिवरात्रि मनाया जाएगा। जो कि 9 अगस्त को पड़ रहा है। मासिक शिवरात्रि में भगवान शिव को प्रसन्न करने का सबसे अच्छा मौका होता है। ऐसी मान्यता है कि शिवरात्रि के दिन भगवान शिव शिवलिंग के रुप में प्रकट होते है। मासिक शिवरात्रि का शुभ मुहूर्त मध्य रात्रि माना जाता है।

इस दिन भगवान शिव की कृपा पाने के लिए शिवलिंग पर जल चढ़ाएं और चढ़ाते समय ऊं नम: शिवाय मंत्र का जप करना शुभ माना जाता है। लेकिन कई बार भूलवश शिवलिंग की पूजा करते समय ऐसी भूल हो जाती है जिसके कारण पूजा सफल नहीं होती है। जानिए ऐसे कौन से काम है जो पूजा करते समय नहीं करना चाहिए। (Sawan Shivratri 2018: शिवरात्रि पर कांवड जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त साथ ही जानें पूजा विधि )

सावन माह की शिवरात्रि को न करें ये गलतियां

  • शिवलिंग पर तुलसी के पत्ते नहीं चढ़ाना चाहिए।
  • शिवलिंग में जल चढ़ाते समय काला रंग के कपड़े नहीं पहनना चाहिए। हो सके तो पूरे सावन काले कपड़े न पहनें।
  • शिवलिंग की पूजा करते समय भूलकर भी सिंदूर, तिल और हल्दी नहीं चढ़ना चाहिए।
  • शिवलिंग पर जल चढ़ाते समय इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जिस जगह से चढ़ा हुआ चल बाहर की तरफ आए उसे लांघना नहीं चाहिए।
  • शिवलिंग में हमेशा उल्टा करके ही बेलपत्र चढाएं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल