1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Shani Amavasya 2019: पाना चाहते है शनिदोष से तुरंत निजात, तो शनि अमावस्या के दिन जरुर करें ये खास उपाय

Shani Amavasya 2019: पाना चाहते है शनिदोष से तुरंत निजात, तो शनि अमावस्या के दिन जरुर करें ये खास उपाय

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : May 03, 2019 01:26 pm IST,  Updated : May 03, 2019 01:26 pm IST

Shani Amavasya 2019: आज वैशाख कृष्ण पक्ष के आखिरी दिन शनिश्चरी अमावस्या है। चूंकि आज के दिन अमावस्या तिथि शनिवार के साथ पड़ रही है, इसीलिए ये शनिश्चरी अमावस्या है।  शास्त्रों में शनिश्चरी अमावस्या का बड़ा ही महत्व है।

Shani Amavasya 2019- India TV Hindi
Shani Amavasya 2019

Shani Amavasya 2019: आज वैशाख कृष्ण पक्ष के आखिरी दिन शनिश्चरी अमावस्या है। चूंकि आज के दिन अमावस्या तिथि शनिवार के साथ पड़ रही है, इसीलिए ये शनिश्चरी अमावस्या है।  शास्त्रों में शनिश्चरी अमावस्या का बड़ा ही महत्व है।

आज के दिन पितरों की पूजा के साथ ही शनिदेव की पूजा का विशेष रूप से महत्व है। कहते हैं आज के दिन शनिदेव की पूजा करने से, उनके निमित्त उपाय करने से शनिदेव बहुत जल्दी खुश होते हैं, साथ ही जन्मपत्रिका में अशुभ शनि के प्रभाव से होने वाली परेशानियों, जैसे शनि की साढे-साती, ढैय्या और कालसर्प योग से भी छुटकारा मिलता है। आपको बता दूं कि शनि देव कर्मफल दाता हैं, वे न्याय के देवता हैं। शनिदेव व्यक्ति को उसके कर्म के आधार पर फल देते हैं। जानें आचार्य इंदु प्रकाश से क्या उपाय करने से मिलेगा शनि दोष से छुटकारा।

ऐसे करें शनि को प्रसन्न

अगर जन्मपत्रिका में शनि दोष के कारण आपके काम ठीक से नहीं बन पा रहे हैं, आपके कामों में अड़चनें आ रही हैं, तो आज के दिन घर पर शमी, जिसे खेजड़ी भी कहते हैं, का पेड़ लाकर गमले में लगाइए और उसके चारों तरफ गमले में काले तिल डाल दीजिये। ‘शमी शम्यते पापं’, यानी शमी का पेड़ पापों का शमन करता है और परेशानियों से मुक्ति दिलाता है। अतः आज के दिन शमी का पेड़ जरूर लगाएं और उसके आगे सरसों के तेल का दीपक जलाकर ऊँ शं यो देवि रमिष्ट्य आपो भवन्तु पीतये, शं योरभि स्तवन्तु नः। मंत्र का 11 बार जप करें। इससे शनिदेव आपसे प्रसन्न होंगे और आपको जल्द ही परेशानियों से निजात मिलेगी।

Shani Amavasya 2019: 4 मई को है शनि अमावस्या, विशेष कृपा पानी है तो कीजिए ये 6 उपाय, बदल जाएगा भाग्य

Shani Amavasya 2019: ऐसे लोगों पर हमेशा कुपित रहते हैं शनिदेव, कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ऐसी गलतियां

मई माह में पड़ रहे हैं शनि अमावस्या, रमजान, अक्षय तृतीया सहित ये व्रत-त्योहार, एक क्लिक में देखें पूरी लिस्ट

शनि अमावस्या के दिन ऐसे धारण करें चौदह मुखी रुद्रास और पाएं कालसर्प, शनि दोष सहित इन दोषों से निजात

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल