1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. Shardiya Navratri 2021 : नवरात्रि में घर पर लाएं ये 6 चीजें, माता रानी रहेंगी प्रसन्न और होगा लाभ

Shardiya Navratri 2021 : नवरात्रि में घर पर लाएं ये 6 चीजें, माता रानी रहेंगी प्रसन्न और होगा लाभ

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Oct 05, 2021 11:56 pm IST,  Updated : Oct 05, 2021 11:59 pm IST

नवरात्रि के दिनों में ये चीजें घर पर लाने से मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है और मां भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी कर देंगी।

Shardiya Navratri 2021- India TV Hindi
Shardiya Navratri 2021 Image Source : INDIA TV

शारदीय नवरात्रि की शुरुआत इस साल 7 अक्टूबर से हो रही है। हिंदू धर्म में नवरात्रि का बहुत अधिक महत्व माना जाता है। लोग इन 9 दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा करते हैं। नवरात्रि में माता की उपासना के दौरान पूजा-पाठ और व्रत बहुत नियमों के साथ किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि नवरात्र‍ि के दिनों में कुछ चीजें घर लाई जाएं तो मां का आशीर्वाद प्राप्त होता है और भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। तो चलिए जानते हैं आखिर कौन सी वो चीजें है जिन्हें घर लाने पर माता रानी प्रसन्न होती हैं।

1. माता रानी के सोलह श्रृंगार का सामान

नवरात्रि के दिनों में घर पर माता रानी के सोलह श्रृंगार का सामान लाकर घर के मंदिर में स्थापित करने से माता रानी प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा सदैव घर पर बनी रहती है।

2. सोने-चांदी का सिक्का

शारदीय नवरात्रि के दौरान घर में सोने या चांदी का सिक्का लाना शुभ माना जाता है। अगर सिक्के पर माता लक्ष्मी या भगवान गणेश की चित्र बना हुआ हो तो और भी शुभ माना जाता है। आप अपने पर्स में सोने या चांदी का सिक्का जरूर रखें। ऐसा करने से आप पर मां लक्ष्मी की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

3. केले का पौधा

नवरात्रि के दौरान घर में केले का पौधे लाकर घर के आंगन में लगाना चाहिए। हर रोज इस पौधे का पूजा करने के बाद रोजाना इस पर जल चढ़ाएं और गुरुवार के दिन केले के पौधे पर दूध भी चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से घर में पैसों की दिक्कत नहीं रहती है।

4. मोर पंख

मोर पंख को शास्त्रों में बहुत शुभ माना गया है। मोर पंख मां सरस्वती का प्रिय होता है। अगर आप इसे नवरात्रि के दिनों में घर लाकर मंदिर में रखेंगे तो इसे कई फायदे होते हैं। विद्यार्थियों को मोर पंख अपने कमरे में रखना चाहिए, ऐसा करने से उन्हें विद्या की प्राप्ति होती है। लॉकर के पास मोर पंख रखने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और ये नकारात्मक ऊर्जा से भी बचाता है।

Shardiya Navratri 2021: 7 अक्टूबर से शुरू हो रही नवरात्रि, जानें कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त, पूजा-विधि और सामग्री लिस्ट

5. कमल पर विराजमान मां की फोटो 

नवरात्रि के दौरान देवी लक्ष्मी मां का ऐसी तस्वीर लाएं, जिसमें वे कमल पर विराजमान हों और उनके हाथों से धन की वर्षा हो रही हो। ऐसा करने से घर में धन-समृद्धि होती है। लक्ष्मी मां का प्रिय फूल कमल है। नवरात्रि में कमल का फूल या उससे संबंधित फोटो घर में लाने से लक्ष्मी मां की कृपा हमेशा बनी रहती है।

6.  तुलसी का पौधा

यदि आपके घर में तुलसी का पौधा नहीं है तो नवरात्रि के दिनों में इसे अपने घर पर लगाएं और इसे अच्छी तरह से देखभाल करें। साथ ही घी का दीपक जलाएं। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन-दौलत की कभी भी कमी नहीं होती है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल