1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शीतलाष्टमी: आज राशिनुसार ऐसे करें मां शीतला की पूजा-अर्चना, हर मुसीबत से मिलेगा छुटकारा

शीतलाष्टमी: आज राशिनुसार ऐसे करें मां शीतला की पूजा-अर्चना, हर मुसीबत से मिलेगा छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 05, 2018 01:21 pm IST,  Updated : Jul 05, 2018 01:21 pm IST

शीतला माता स्वच्छता की देवी हैं। इनकी उपासना से व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है, आपको कभी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती, साथ ही आपकी आयु में बढ़ोतरी होती है और आपकी तरक्की होती है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कौन से उपाय करना होगा शुभ।

Sheetla astami 6 july 2018 friday
Sheetla astami 6 july 2018 friday

सिंह राशि
अगर आप जीवन में नई खुशियां पाना चाहते हैं तो आज के दिन एक नया मिट्टी का बर्तन लीजिये और उसमें पानी भरिये। साथ ही उसमें थोड़ी-सी दूब डालिये। अब उस पानी से भरे मिट्टी के बर्तन को माता के मन्दिर में दान कर दें। आज के दिन ऐसा करने से आपको जीवन में नई खुशियां हासिल होंगी।

कन्या राशि
अगर आप अच्छे स्वास्थ्य की कामना रखते हैं। साथ ही लंबी आयु का वरदान पाना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको शीतलाष्टक स्त्रोत में दी गई इन पंक्तियों का जाप करना चाहिए। वे पंक्तियां इस प्रकार हैं-
मृणाल तन्तु सदृशीं नाभि हृन्मध्य संस्थिताम्।
यस्त्वां संचिन्त येद्देवि तस्य मृत्युर्न जायते।।

आज के दिन इन पंक्तियों का जाप करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और साथ ही आपको लंबी आयु का वरदान प्राप्त होगा। (Lunar Eclipse 2018: 27 जुलाई को दिखेगा 103 मिनट का सबसे लंबा चंद्रग्रहण, भारत के इन हिस्सों में दिखेगा ब्लड मून )

Sheetla astami 6 july 2018 friday
Sheetla astami 6 july 2018 friday

तुला राशि  
अगर आप अपने घर-परिवार की सभी परेशानियों को दूर करना चाहते हैं तो आज के दिन माता शीतला के मन्दिर या उनकी मूर्ति के पास पड़ी हुई धूल को उठाकर, माता का ध्यान करते हुए अपने परिवार के सब सदस्यों के माथे पर लगाएं। आज के दिन ऐसा करने से आपके घर-परिवार की सभी परेशानियां जल्द ही दूर होंगी।

वृश्चिक राशि
अगर आप अपने आस-पास पॉजिटिविटी बनाये रखना चाहते हैं तो आज के दिन एक लोटा जल लेकर नीम के पेड़ की जड़ में चढ़ाएं और नीम के पेड़ में ही माता का ध्यान करते हुए उन्हें प्रणाम करें। कहते हैं माता नीम की पत्तियों से ही लोगों का कल्याण करती हैं। अतः आज के दिन नीम के पेड़ की उपासना जरूर करनी चाहिए। ऐसा करने से आपके आस-पास पॉजिटिविटी बनी रहेगी और आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी। (हिन्दू कैलेंडर के अनुसार जानिए जुलाई 2018 माह के व्रत और त्योहार )

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल