1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. शीतलाष्टमी: आज राशिनुसार ऐसे करें मां शीतला की पूजा-अर्चना, हर मुसीबत से मिलेगा छुटकारा

शीतलाष्टमी: आज राशिनुसार ऐसे करें मां शीतला की पूजा-अर्चना, हर मुसीबत से मिलेगा छुटकारा

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Jul 05, 2018 01:21 pm IST,  Updated : Jul 05, 2018 01:21 pm IST

शीतला माता स्वच्छता की देवी हैं। इनकी उपासना से व्यक्ति हमेशा स्वस्थ रहता है, आपको कभी किसी प्रकार की परेशानी नहीं होती, साथ ही आपकी आयु में बढ़ोतरी होती है और आपकी तरक्की होती है। जानिए आचार्य इंदु प्रकाश से राशिनुसार कौन से उपाय करना होगा शुभ।

Sheetla astami 6 july 2018 friday
Sheetla astami 6 july 2018 friday

धनु राशि
अपने ऊपर माता शीतला की कृपा बनाये रखना चाहते हैं तो आज के दिन आपको शीतला माता के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र है- शीतले त्वं जगन्माता शीतले त्वं जगत्पिता। शीतले त्वं जगद्धात्री शीतलायै नमो नम:।।

आज के दिन इस मंत्र का जाप करने से आपके ऊपर माता शीतला की कृपा हमेशा बनी रहेगी।

मकर राशि
अगर आप अपने कार्यों की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं तो आज के दिन आपको उचित स्थान पर रखे हुए रास्ते के पत्थर को पानी से अच्छे से धोकर, उसे पोंछकर उस पर हल्दी का तिलक लगाना चाहिए और कच्चे चावल के दाने चढ़ाने चाहिए। अगर घर में बांसी रोटी रखी हो तो वो भी चढ़ानी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके कार्यों की सफलता सुनिश्चित होगी।

Sheetla astami 6 july 2018 friday
Sheetla astami 6 july 2018 friday

कुंभ राशि
अगर आप अपने बिजनेस में बढ़ोतरी करना चाहते हैं तो आज के दिन आपको शीतला माता को मूंग की दाल और चावल से बनी खिचड़ी का भोग लगाना चाहिए। साथ ही शीतला माता से अपने बिजनेस की बढ़ोतरी के लिये प्रार्थना करनी चाहिए। आज के दिन ऐसा करने से आपके बिजनेस में बढ़ोतरी होगी।

मीन राशि
अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि बनाये रखना चाहते हैं तो आज के दिन आपको सुबह स्नान आदि के बाद शीतला माता के मंत्र का जाप करना चाहिए। मंत्र इस प्रकार है-
'ऊँ ह्रीं श्रीं शीतलायै नमः।'
आज के दिन आपको इस मंत्र का 21 बार जाप करना चाहिए।.... ऐसा करने से आपके घर की सुख-समृद्धि बनी रहेगी। साथ ही आपके परिवार के सदस्यों की सेहत भी अच्छी रहेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल