1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार के दिन मूल नक्षत्र के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

बुधवार के दिन मूल नक्षत्र के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 23, 2019 06:45 pm IST,  Updated : Apr 23, 2019 06:45 pm IST

मूल नक्षत्र आज शाम 06 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। अत: आज के दिन शिव योग और मूल नक्षत्र के संयोग का आप कैसे लाभ उठा सकते हैं, कौन-से विशेष उपाय करके आप अपने कामों को सफल बना सकते हैं। जानें राशिनुसार क्या उपाय करना होगा शुभ।

mool nakshatra 24 april 2019
mool nakshatra 24 april 2019

तुला राशि
अगर किसी काम में लाख कोशिशें करने के बाद भी सफलता आपके हाथ नहीं लगती है, तो काम में सफलता पाने के लिए आज के दिन एक पीले रंग का नींबू लेकर अपने सिर के ऊपर से 6 बार क्लॉक वाइज और एक बार एंटी क्लॉक वाइज वारकर उसके दो टुकड़े करके घर से दूर किसी विरान स्थान पर फेंक दें। आज के दिन ऐसा करने से आपको सभी काम में सफलता प्राप्त होगी। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय तुला राशि वालों के लिये लाभदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

वृश्चिक राशि
अगर आप अपने और अपनी संतान के स्वास्थ्य को बेहतर बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन कुत्ते को रोटी खिलाएं। अगर कुत्ता काले या सफेद रंग का हो, तो और भी बेहतर होगा। आज के दिन ऐसा करने से आपका और आपकी संतान का स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय वृश्चिक राशि वालों के लिये विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं।  

 अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल