1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. बुधवार के दिन मूल नक्षत्र के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

बुधवार के दिन मूल नक्षत्र के साथ बन रहे है 2 शुभ योग, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर मुराद पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Apr 23, 2019 06:45 pm IST,  Updated : Apr 23, 2019 06:45 pm IST

मूल नक्षत्र आज शाम 06 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। अत: आज के दिन शिव योग और मूल नक्षत्र के संयोग का आप कैसे लाभ उठा सकते हैं, कौन-से विशेष उपाय करके आप अपने कामों को सफल बना सकते हैं। जानें राशिनुसार क्या उपाय करना होगा शुभ।

mool nakshatra 24 april 2019
mool nakshatra 24 april 2019

सिंह राशि
अगर आप अपने जीवन से सारी परेशानियों को दूर करना चाहते हैं, तो आज के दिन किसी मंदिर या धर्मस्थल पर काले या सफेद रंग का कंबल दान करें। आज के दिन ऐसा करने से आपके जीवन से सारी परेशानियाँ दूर होंगी। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय सिंह राशि वालों के लिये फायदेमंद है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं।

कन्या राशि
अगर आपकी संतान आपकी कोई बात नहीं मानती है या वो हर काम में अपनी मनमानी चलाते हैं, तो आज के दिन सुबह स्नान आदि के बाद भगवान श्री गणेश की उपासना करें। साथ ही श्री गणेश के इस मंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र है -गं गणपतये नम:। आज के दिन इस मंत्र का जप करने के बाद भगवान गणेश को दुर्वा की गांठ अर्पित करें। आज  के  दिन  ऐसा  करने  से आपकी संतान आपके फेवर में होगी और आपकी हर बात मानने लगेगी। वैसे तो आज की ग्रह-नक्षत्र स्थिति के अनुसार ये उपाय कन्या राशि वालों के लिये खास है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं।

अगली स्लाइड में पढ़ें और राशियों के बारें में

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल