1. Hindi News
  2. लाइफस्टाइल
  3. जीवन मंत्र
  4. 10 फरवरी को बन रहा है शुभ योग, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी

10 फरवरी को बन रहा है शुभ योग, राशिनुसार ये उपाय करने से होगी हर इच्छा पूरी

 Written By: India TV Lifestyle Desk
 Published : Feb 09, 2020 08:17 pm IST,  Updated : Feb 09, 2020 08:17 pm IST

शोभन योग और मघा नक्षत्र के दौरान शुभ फलों की प्राप्ति के लिए आपको कौन-से उपाय करने चाहिए। जानें इसके बारे में आचार्य इंदु प्रकाश से

Puja path- India TV Hindi
Puja path

10 फरवरी की दोपहर पहले 11 बजकर 13 मिनट तक शोभन योग रहेगा | शोभन योग में जिस कामना से यात्रा की जाती है उसमे सफलता मिलती है | इसके अलावा आज शाम 5 बजकर 6 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा | मघा नक्षत्र का अर्थ होता है- बलवान या महान | नक्षत्रों की श्रेणी में मघा नक्षत्र का दसवां स्थान है | मघा नक्षत्र के दौरान तालाब बनवाना, कुएं खुदवाना, चिकित्सा का कार्य, विद्या अध्ययन, लेखन और शिल्प आदि से संबंधित कार्य करना शुभ माना जाता है |

मघा नक्षत्र के प्रभाव में आने वाले जातक सामान्य तौर पर सामाजिक व्यवहार में अच्छे देखे जाते हैं | ये लोग सहनशील, श्रेष्ठ बुद्धि वाले, स्पष्टवादी और धार्मिक कार्यों में रुचि रखने वाले होते हैं | मघा नक्षत्र के स्वामी केतु हैं | इस नक्षत्र का संबंध बरगद के पेड़ से है | इसलिए जिन लोगों का जन्म मघा नक्षत्र में हुआ हो, उन लोगों को आज के दिन बरगद के पेड़ की पूजा करनी चाहिए | साथ ही आज के दिन बरगद के पेड़ को किसी प्रकार का नुकसान नहीं पहुंचाना चाहिए, ना ही उससे बनी वस्तुओं का इस्तेमाल करना चाहिए | .

10 फरवरी से शुरू हो रहा है फाल्गुन माह, जानें महाशिवात्रि, होली सहित कब पड़ रहा है कौन सा व्रत-त्योहार

शोभन योग और मघा नक्षत्र के दौरान शुभ फलों की प्राप्ति के लिए आपको कौन-से उपाय करने चाहिए। जानें इसके बारे में आचार्य इंदु प्रकाश से। 

मेष राशि 

केतु के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आज मघा नक्षत्र के दौरान केतु यंत्र की स्थापना कर उचित विधि से पूजा करनी चाहिए और पूजा के बाद उसे अपने पास संभालकर रख लेना चाहिए | आज के दिन ऐसा करने से केतु के शुभ फलों में बढ़ोतरी होगी। वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र की स्थिति के अनुसार ये उपाय मेष राशि वालों के लिये ही विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं| 

Vastu Tips: होटल में उत्तर दिशा में करवाए स्वीमिंग पूल का निर्माण

वृष राशि
मंदिर में तिल से बनी मिठाई का दान करें | आज के दिन ऐसा करने से अपनी किस्मत का सितारा जरुर बुलंद होगा |  वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र की स्थिति के अनुसार ये उपाय वृष राशि वालों के लिये ही विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं | 

मिथुन राशि
अगर आपका बच्चा अपने काम को गंभीरता से नहीं लेता है, तो आज के दिन उसके हाथों से मन्दिर में काले या सफेद रंग का कम्बल दान करवाएं | ऐसा करने से आपका बच्चा अपने कार्यों के प्रति धीरे-धीरे करके गंभीर होने लगेगा | वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र की स्थिति के अनुसार ये उपाय मिथुन राशि वालों के लिये ही विशेष है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं | 

कर्क राशि 
आज के दिन बरगद के पेड़ का बाँदा लाकर, उसे मन्दिर में लाल  कपड़े पर स्थापित करके उसकी पूजा करें | उस पर रोली, चावल और पुष्प चढ़ाएं, धूप दिखाएं | पूजा के बाद बांदे को लाल कपड़े में लपेटकर वहीं मन्दिर में रख दें | आज के दिन ऐसा करने से आपको हर जगह विजय मिलेगी |  वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र की स्थिति के अनुसार ये उपाय कर्क राशि वालों के लिये ही विशेष  लाभदायक है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं |

सिंह राशि 
आज सुबह स्नान आदि से निवृत्त होकर बरगद के पेड़ के पास घी का एक दीपक जलाकर नमस्कार करें | आज के दिन ऐसा करने से अपनी धन-सम्पदा में बढ़ोतरी होगी |  वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र की स्थिति के अनुसार ये उपाय सिंह राशि वालों के लिये ही खास है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं | 

कन्या राशि 
अगर आपके मन में हमेशा किसी अनहोनी की आशंका बनी रहती है और आप उससे छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आज सात छोटे बच्चों को केले का फल दान करें | साथ ही केतु के मंत्र का 11 बार जप करें | मंत्र इस प्रकार है - ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: केतवे नम: | वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र की स्थिति के अनुसार ये उपाय कन्या राशि वालों के लिये ही विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं |

तुला राशि 
आज सोते समय अपने सिरहाने के पास किसी बर्तन में जल भरकर रखें और अगली सुबह उस जल को बरगद के पेड़ की जड़ में डाल दें | आज के दिन ऐसा करने से आपको जीवन में सब लोगों का साथ मिलता रहेगा | वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र की स्थिति के अनुसार ये उपाय तुला राशि वालों के लिये ही फायदेमंद है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं | 

वृश्चिक राशि 
आज अपने भतीजे या भांजे को वस्त्र दान करें | आज के दिन ऐसा करने से आप समाज में अपने परिवार का नाम ऊंचा करने में सफल होंगे |  वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र की स्थिति के अनुसार ये उपाय वृश्चिक राशि वालों के लिये ही खास है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं |

धनु राशि 
आज शाम के समय आपको 11 मूली लेकर घर की महिला के सिरहाने पर रखनी चाहिए | अगर महिलाएं भी ये उपाय करना चाहती हैं, तो स्वयं अपने सिरहाने पर रखें और अगले दिन उन्हें मन्दिर में दान कर दें | आज के दिन ऐसा करने से आपकी इच्छा पूरी होगी और आपकी आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी |  वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र की स्थिति के अनुसार ये उपाय धनु राशि वालों के लिये ही विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं | 

मकर राशि 
आज बरगद के पेड़ पर सात बार कच्चा सूत लपेटते हुए उसकी परिक्रमा करें और पेड़ को हाथ जोड़कर प्रणाम करें | आज के दिन ऐसा करने से जीवनसाथी के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा | वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र की स्थिति के अनुसार ये उपाय मकर राशि वालों के लिये ही विषेश है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका फायदा उठा सकते हैं | 

कुंभ राशि 
आज जल में लाल फूल और कुछ चावल डालकर सूर्य देव को अर्पित करें | आज के दिन ऐसा करने से अधिकारियों के साथ आपका बेहतर तालमेल बना रहेगा |  वैसे तो आज की ग्रह और नक्षत्र की स्थिति के अनुसार ये उपाय कुंभ राशि वालों के लिये ही विशेष फलदायी है, लेकिन बाकी राशि वाले लोग भी इसका लाभ उठा सकते हैं | 

मीन राशि 
आज बरगद के पेड़ की रोली और चावल से विधि-पूर्वक पूजा करें | साथ ही पेड़ की जड़ में जल चढ़ाएं | आज के दिन ऐसा करने से आपके द्वारा किये गये प्रयास सफल होंगे और आपको काम में सफलता मिलेगी | 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Religion से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें लाइफस्टाइल